{"_id":"6911de32eb11697e96068a01","slug":"head-and-remains-of-a-bovine-animal-found-in-a-dry-canal-near-tulapur-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1038-157354-2025-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: तुलापुर के पास सूखी नहर में मिला गोवंशीय पशु का सिर और अवशेष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: तुलापुर के पास सूखी नहर में मिला गोवंशीय पशु का सिर और अवशेष
विज्ञापन
खुटार के गांव तुलापुर के पास गोवंश के अवशेष के पास पड़ी रस्सी और खून। संवाद
मामले को दबाने में जुटी खुटार पुलिस, बिना पोस्टमॉर्टम कराए दफन कराया सिर और अवशेष
संवाद न्यूज एजेंसी
खुटार। गांव तुलापुर के पास से निकली नहर (माइनर) में गाेवंशीय पशु का सिर और अन्य अवशेष पड़े मिले हैं। पुलिस अवशेष पुराने बताते हुए मामले को दबाने में लगी है, इससे लोगों में रोष है। हिंदूवादी संगठनों ने मामले की जांच कर गो हत्या करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
गांव बेला और तुलापुर के बीच से छोटी नहर से किसानों की फसल की सिंचाई के लिए एक नाला निकला हुआ है। नाले के पास बेला के नवनीत मिश्रा और तुलापुर के भैयन का खेत है। सोमवार को नवनीत मिश्रा गन्ने की फसल की सिंचाई करने गए थे। नहर के किनारे खड़े पेड़ के पास काफी खून पड़ा देख वह नहर के पास गए तो वहां गोवंशीय पशु का सिर, खाल सहित तमाम अवशेष पड़े मिले।
नवनीत ने मामले की जानकारी हिंदूवादी संगठनों को दी। सूचना पर हिंदू युवा संगठन (अ) के अध्यक्ष अवनीश मिश्र सहित तमाम लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने सिर, हड्डियों के साथ ही अन्य अवशेष को बिना पोस्टमॉर्टम कराए गड्ढे में दफन करा दिया। पुलिस की कार्यशैली से हिंदू संगठनों और आसपास के लोगों में रोष है।
विज्ञापन
देर शाम इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। कार्यवाहक थाना प्रभारी सुभाषचंद्र ने बताया कि अवशेष पुराने लग रहे थे, इसलिए उनको दफन करा दिया गया है। जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। हिंदू युवा संगठन (अ) के अध्यक्ष अवनीश मिश्रा ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की है। उन्होंने बताया कि इस घटना में जादोपुर, भरकलीगंज और नवदिया नवाजपुर के लोगों का गैंग शामिल है। कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।
--
घटना की जानकारी मिली थी। एक टीम लगाई गई है। जांच चल रही है। कड़ी कार्रवाई कराई जाएगी।
-प्रवीण मलिक, सीओ पुवायां