फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   He went to the gate GF college student

जीएफ कॉलेज गेट पर भिड़े छात्र

Mon, 30 Jan 2017 11:36 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर Updated Mon, 30 Jan 2017 11:36 PM IST
विज्ञापन
He went to the gate GF college student
कालेज गेट पर नोंकझोक करते स्टूडेंट
जीएफ कॉलेज में सोमवार को छात्र संगठन के दो गुट आमने-सामने आ गए। दोनों संगठनों के पदाधिकारियों ने एक-दूसरे खिलाफ आस्तीनें समेट ली। मामला एक दिन पहले हुए मामूली से घटनाक्रम से जोड़कर देखा जा रहा है। सूचना मिलने पर प्राचार्य प्रोफेसर अकील अहमद ने स्टाफ के सदस्यों के साथ मौके पर पहुंचकर दोनों संगठनों का समझाकर मामला शांत कराया। बाद में डायल-100 भी पहुंच गई, लेकिन तब तक छात्र नेता वहां से खिसक चुके थे। बताया जाता है कि एक दिन पहले कॉलेज में वार्षिकोत्सव के दौरान किसी छात्र का पैर भीड़ में दूसरे छात्र के लग गया। उस समय कुछ बात नहीं हुई, लेकिन सोमवार को दोनों पक्ष अपने-अपने नेताओं के साथ एक-दूसरे को देखने के लिए कॉलेज गेट पर पहुंच गए। उनमें तीखी नोकझोक होने लगी। इसकी सूचना मिलते ही प्राचार्य मौके पर पहुंच गए और दोनों पक्षों को जैसे-तैसे शांत कर वहां से हटाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed