{"_id":"67fffeb2bc5a3d154d026f07","slug":"he-had-an-objection-to-his-daughter-in-law-going-out-killed-her-for-not-agreeing-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-141807-2025-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: बहू के बाहर जाने से था एतराज... बात न मानने पर मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: बहू के बाहर जाने से था एतराज... बात न मानने पर मार डाला
Thu, 17 Apr 2025 12:32 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Thu, 17 Apr 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
मृतक राजपाल का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन
- फोटो : कांशीराम कालोनी में निरीक्षण करती अपर निदेशक स्वास्थ्य रेखा रानी। स्रोत-विडियो ग्रैब
शाहजहांपुर। राजपाल को अपनी बहू सुमित्रा का बाहर आना-जाना पसंद नहीं था। इसको लेकर पहले भी घर में विवाद हो चुका था। हापुड़ से लौटकर आए बेटे सर्वेश ने बताया कि पूर्व में पत्नी और पिता को समझा दिया था। इसके बाद सब ठीक चलने लगा था। पता नहीं ऐसा क्या हुआ कि इतनी बड़ी घटना घटित हो गई।
कांट के हटीपुर कुरिया गांव के लोगों ने बताया कि सर्वेश बहुत सीधा है। परिवार के लिए दो-दो महीने बाहर रहकर कमाता है और परिवार का भरण-पोषण करता है। पिता राजपाल का न कोई भाई है और न ही सर्वेश के अलावा कोई औलाद। राजपाल की पत्नी राजवती मानसिक रूप से अस्वस्थ है। राजपाल अपनी बहू सुमित्रा की हत्या करने के बाद गांव से भागा नहीं, बल्कि घर से 500-600 मीटर की दूरी पर स्थित आम के बाग में जाकर छिप गया। जहां से उसका घर साफ दिख रहा था।
इस बीच उसने एक बीड़ी पी, फिर आम के पेड़ पर चढ़कर 15 फुट ऊंची डाल पर चारपाई वाली रस्सी बांधी। इसके बाद गले में फंदा डालकर लटक गया। बुधवार की सुबह घटना की जानकारी पर पुलिस की तीन टीमें मदनापुर, कांट व उसकी रिश्तेदारियों में राजपाल का पता लगा रही थीं। इसी दौरान करीब साढ़े बारह बजे खेत पर काम कर रहा एक ग्रामीण धूप से बचने के लिए बाग की ओर गया, तब उसने राजपाल को लटका देख शोर मचाया। इसके बाद लोगों की भीड़ लग गई। कांट थाना प्रभारी महेंद्र सिंह व फॉरेंसिक टीम रास्ते से ही वापस हुईं। शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। राजपाल की चप्पल उसके शव से थोड़ी दूरी पर पड़ी हुई थी। शर्ट की जेब से एक बीड़ी का बंडल और एक माचिस मिली। आस्तीन से 150 रुपये बरामद हुए।
विज्ञापन
सर्वेश ने बताया कि वह होली के बाद घर से चला गया था। बुधवार सुबह वह सो रहा था। करीब छह बजे चाची का फोन आया। कहा कि तुम्हारी घरवाली को मार दिया गया। तुरंत रोडवेज बस से वह बरेली आया। इसके बाद वहां से कांट पहुंचा। आते ही रोने लगा। कहा कि सबकुछ मेरा लुट गया। अब कुछ नहीं बचा। हम किसके लिए जिएंगे। ग्रामीणों ने सर्वेश को संभाला।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
संघर्ष में टूटीं चूड़ियां...लेकिन चिल्ला ना सकी
- घटनास्थल पर पड़ी चूड़ियां बयां कर रही हैं कि सुमित्रा ने खुद को बचाने के लिए ससुर से संघर्ष तो किया, लेकिन कुल्हाड़ी के वार से उसकी चीख नहीं निकली। बताते हैं कि बहू के बचाव के समय बेटी रागिनी आ गई। तभी राजपाल ने उसे भी पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन नशे में होने के कारण पकड़ नहीं सका। वह भागकर दादी के पास चली गई और वहीं सो गई। सुबह राजपाल की पत्नी राजवती ने खून से सनी कुल्हाड़ी को पोछा और वहीं डाल दिया।
-- -- -- -- -- -- -- -
मनोवैज्ञानिक कारण और मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत
शाहजहांपुर। हाल ही में घटित कई हत्याओं ने समाज को झकझोंर कर रख दिया है। अक्सर ऐसे मामलों के पीछे केवल क्रोध या संपत्ति विवाद नहीं, बल्कि गहरे मानसिक कारण छिपे होते हैं। राजकीय मेडिकल कॉलेज के मनोचिकित्सक डॉ. अभिनव रस्तोगी ने बताया कि कई बार व्यक्ति लंबे समय से डिप्रेशन, स्किज़ोफ्रेनिया या बाइपोलर डिसऑर्डर से जूझ रहा होता है, लेकिन इसका इलाज नहीं होता। ऐसे में सोचने-समझने की क्षमता प्रभावित होती है। गुस्से पर नियंत्रण न रख पाना, छोटी बातों पर अत्यधिक प्रतिक्रिया देना, ये संकेत हो सकते हैं कि व्यक्ति को मानसिक संतुलन में कठिनाई हो रही है। उन्होंने बताया कि समाज को यह समझने की आवश्यकता है कि मानसिक स्वास्थ्य, शारीरिक स्वास्थ्य जितना ही जरूरी है। शराब या अन्य मादक पदार्थों का सेवन व्यक्ति के निर्णय लेने की क्षमता को कमजोर कर देता है, जिससे वह गंभीर अपराध कर सकता है।
-- -- -- -- -- -
रागिनी ने पिता को कॉल की, कहा- अम्मा को बाबा ने मार दिया
-घटना के बाद सुमित्रा की सात वर्षीय बेटी रागिनी उर्फ शालू ने अपने पिता को कॉल कर सुबकते हुए कहा था कि अम्मा को बाबा ने मार दिया। मासूम के बात करने के बाद सर्वेश की चाची ने फोन लेकर पूरी जानकारी दी थी।
-- -- -- -
मायके वाले नहीं रखते संबंध...पिता के पास रहेगी रागिनी
-सुमित्रा ने पहले पति का निधन होने के बाद ट्रक चलाने वाले सर्वेश से प्रेम विवाह किया था। सर्वेश को उसकी बेटी को साथ रखने से कोई एतराज नहीं था। प्रेम विवाह के चलते सुमित्रा के परिवार वाले नाराज थे और वह संबंध नहीं रखते हैं। इसके चलते सुमित्रा का आना-जाना भी नहीं था। बताया जा रहा है कि सुमित्रा की हत्या की खबर के बाद परिजन कांट के लिए चल दिए हैं। पुलिस ने उनके परिजनों को खबर दी थी। पहले तो आने से मना कर दिया था। सुमित्रा की मौत के बाद रागिनी के लालन-पालन को लेकर संकट खड़ा हो गया।
-- -- -- -- -- --
शराब पी, फिर वारदात को अंजाम दिया
-राजपाल ने शराब पीने के बाद वारदात को अंजाम दिया। शव के पास ही शराब का पौव्वा भी बरामद हुआ है। आशंका है कि हत्या की वारदात के बाद भी उसने शराब पी होगी।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
एक बार हुई थी लड़ाई, कहा था अलग रह लेंगे
- सर्वेश उर्फ भल्लू ने बताया कि कुछ माह पहले घरेलू विवाद होने पर उसने परिवार समेत अलग रहने का विचार बनाया था। लेकिन मां की मानसिक स्थिति को देखकर अलग रहने का निर्णय त्याग दिया। सर्वेश अपने माता-पिता का काफी ख्याल रखता था। दोनों को अलग से खर्चा देता था, जिससे विवाद की स्थिति खड़ी नहीं हो। मंगलवार की शाम को उसकी मां और पिता से बात हुई थी।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -

मृतक राजपाल का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन- फोटो : कांशीराम कालोनी में निरीक्षण करती अपर निदेशक स्वास्थ्य रेखा रानी। स्रोत-विडियो ग्रैब