फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   He beat his wife, threw her out of the house, and divorced her.

Shahjahanpur News: मारपीट कर पत्नी को घर से निकाला और दिया तलाक

Fri, 09 Jan 2026 11:06 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jan 2026 11:06 PM IST
विज्ञापन
He beat his wife, threw her out of the house, and divorced her.
तिलहर। मोहल्ला मौजमपुर की गुलफ्शां ने दहेज उत्पीड़न, मारपीट के साथ तीन तलाक का आरोप लगाते हुए पति समेत पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि उसकी शादी करीब चार साल पूर्व गांव डभौरा निवासी अब्दुल कलीम के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित करने लगे थे। आरोप है कि पति अब्दुल कलीम, सास शाहीन, देवर अजीम व ननद अलकमा और कुलसुम आए दिन दहेज को लेकर उसके साथ गाली-गलौज व मारपीट करते थे। आरोप है कि पांच जनवरी की शाम उसके साथ काफी मारपीट की और उसे घर से निकाल दिया गया। पति ने उसे तीन तलाक दे दिया। सीओ तिलहर ज्योति यादव ने बताया कि महिला की तहरीर के आधार पर उसके पति समेत पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed