फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Havan and Bhandara held upon the conclusion of the Shrimad Bhagwat Katha.

Shahjahanpur News: श्रीमद्भागवत कथा के विश्राम पर हुआ हवन और भंडारा

Mon, 08 Jun 2026 10:56 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jun 2026 10:56 PM IST
विज्ञापन
Havan and Bhandara held upon the conclusion of the Shrimad Bhagwat Katha.
कुर्रियाकलां गांव के ​शिव मंदिर परिसर में हवन करते श्रद्धालु। संवाद
कुर्रियाकलां। गांव के शिव मंदिर परिसर में चल रही श्रीमद्भागवत कथा का रविवार को विश्राम हो गया। इसी क्रम में सोमवार को यहां हवन के बाद भंडारा आयोजित किया गया। आचार्य कृष्ण मुरारी ने वेदी बनाकर पूजन कराया। बाद में हवन हुआ, जिसमें यजमान ओमप्रकाश पांडेय ने अपने चारों पुत्रों के साथ पूर्णाहुति दी। कन्याओं को भोजन कराकर उन्हें परीक्षित बने दीपक पांडेय ने दान-दक्षिणा दी। बाद में हुए भंडारे में तमाम श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। व्यवस्था में संजीव पांडेय, सतीश कुमार, श्रवण कुमार, श्याम पांडेय आदि का सहयोग रहा। संवाद
विज्ञापन

------------------
भंडारे में श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

खुदागंज। मोहल्ला राठान में श्रीमद्भागवत कथा का विश्राम होने पर होलिका स्थान मंदिर परिसर में सोमवार को भंडारा हुआ। भंडारे की शुरुआत विधिवत पूजा अर्चना के साथ की गई।
विज्ञापन

परंपरा के अनुसार सर्वप्रथम कन्याओं को भोजन कराकर आयोजकों ने दान-दक्षिणा दी। भंडारे में तमाम नगरवासियों समेत राहगीरों ने प्रसाद ग्रहण किया। व्यवस्था में पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष सुधीर सिंह, राकेश अवस्थी, रामनिवास शर्मा, अश्वनी अग्निहोत्री, मुन्नालाल, राजू शर्मा आदि का सहयोग रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------------
श्रीमद्भागवत कथा से पहले निकाली कलशयात्रा

खुदागंज। अभयपुर में श्रीमद्भागवत कथा आरंभ होने से पूर्व सोमवार ग्रामीणों ने श्रद्धा और उल्लास के साथ कलशयात्रा निकाली। गांव से आरंभ हुई कलशयात्रा हरदेनी और मकरंदपुर होते हुए कुचई घाट पहुंची। वहां श्रद्धालुओं ने पवित्र देवहा नदी से कलशों में जल भरा और मां गंगा का स्मरण कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। बाद में कलशयात्रा अभयपुर लौटी। वहां कथा स्थल पर व्यास पीठ के पास कलश स्थापित किए गए। कलशयात्रा में मुख्य यजमान सोमेंद्र सिंह एवं उनकी धर्मपत्नी पूनम सिंह सहित सत्यपाल सिंह, अरविंद सिंह, सूरज पाल सिंह आदि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed