फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   hate speech on bdo

बीडीओ पर अभद्र भाषा इस्तेमाल करने का आरोप, प्रधानों ने की तबादले की मांग

Mon, 30 May 2022 12:06 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 30 May 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
hate speech on bdo
जलालाबाद में एसडीएम को ज्ञापन देते प्रधान। संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
जलालाबाद। बीडीओ पर अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने का आरोप लगाते हुए शनिवार को प्रधानों ने मोर्चा खोल दिया। पहले प्रधानों ने ब्लॉक परिसर में नारेबाजी की। बाद में संगठन के पदाधिकारियों के साथ सीडीओ को संबोधित ज्ञापन एसडीएम बरखा सिंह को दिया।
विज्ञापन

प्रधानों का आरोप है कि शुक्रवार को ब्लॉक परिसर में रोजगार सेवकों की आयोजित हुई बैठक में बीडीओ शैलेंद्र गौतम ने किसी बात को लेकर प्रधानों के लिए अपशब्द कहे थे। इसकी खबर लगने पर प्रधानों में रोष फैल गया। संगठन पदाधिकारियों के साथ प्रधानों ने ब्लॉक परिसर में धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। मौके पर पहुंचे अखिल भारतीय प्रधान संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विपिन मिश्रा व अन्य पदाधिकारी प्रधानों के साथ तहसील पहुंचे।
विज्ञापन

सीडीओ को संबोधित एक ज्ञापन एसडीएम को दिया। ज्ञापन में कहा कि प्रधानों के साथ अभद्र भाषा और व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वे लोग जनता के चुने हुए प्रतिनिधि हैं। चेतावनी दी गई है कि तीन दिन में बीडीओ का तबादला न होने पर वे लोग सामूहिक इस्तीफा दे देंगे। इस दौरान अभिषेक प्रताप सिंह, कुलदीप अग्निहोत्री, संतोष शुक्ला, बृजेश कुमार, बृजेश कुमारी, राजीव शर्मा, मंजू देवी, धर्मेंद्र, सलोनी मिश्रा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप निराधार
प्रधानों के लिए अभद्र भाषा का प्रयोग करने की बात पूरी तरह निराधार है। किसी गलतफहमी के चलते यह मामला सामने आ गया। हमारी प्रधान संगठन के पदाधिकारियों से भी बात हुई। कोई यह नहीं बता पा रहा है कि किसके सामने और किस प्रधान के लिए उन्होंने क्या कहा? -शैलेंद्र गौतम, बीडीओ जलालाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed