{"_id":"6480d7e9a5f72260be05ca87","slug":"haryana-woman-arrested-for-stealing-bags-of-passengers-from-auto-shahjahanpur-news-c-4-1-175692-2023-06-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur: चोरी करने वाली हरियाणा की महिला गिरफ्तार, कई जिलों में फैला है उसक गैंग का नेटवर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur: चोरी करने वाली हरियाणा की महिला गिरफ्तार, कई जिलों में फैला है उसक गैंग का नेटवर्क
Thu, 08 Jun 2023 03:20 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Thu, 08 Jun 2023 03:20 PM IST
सार
गिरोह के सदस्यों ने पुवायां के गांव हरैया में अपनी रिश्तेदारी में ठिकाना बना रखा है। ये लोग बरेली, लखीमपुर, पीलीभीत और शाहजहांपुर के भीड़ वाले स्थानों पर पहुंचकर शादी में जाने वाली महिलाओं को निशाना बनाते थे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शाहजहांपुर में ऑटो में सफर के दौरान यात्रियों के बैग चोरी करने वाली हरियाणा की महिला को थाना कांट पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उससे करीब ढाई लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवर बरामद हुए हैं। पुलिस उससे गिरोह के अन्य सदस्यों के बारे में पूछताछ कर रही है।
थाना प्रभारी जयशंकर सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने ममता निवासी सरकारी विद्यालय के पास पारोली, जिला पलवल (हरियाणा) को बरेली मोड़ के पास से गिरफ्तार किया। उसके पास से पुलिस ने चार जोड़ी बिछुआ, तीन सोने के लॉकेट, झुमकी, सोने की लर, नथ और दो सोने की मांगबेंदी बरामद की हैं। एसपी एस. आनंद ने बताया कि हरियाणा के इस गिरोह में पुरुष और महिलाओं के अलावा चार बच्चे भी शामिल हैं। बच्चों की मदद से ही चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया जाता था। ये सभी बहेलिया जाति के हैं।

कई जिलों में है गिरोह का नेटवर्क
गिरोह के सदस्यों ने पुवायां के गांव हरैया में अपनी रिश्तेदारी में ठिकाना बना रखा है। ये लोग बरेली, लखीमपुर, पीलीभीत और शाहजहांपुर के भीड़ वाले स्थानों पर पहुंचकर शादी में जाने वाली महिलाओं को निशाना बनाते थे। आरोपी ममता अधिक जेवर पहनने वाली महिलाओं के पास बैठकर उसे बातों में उलझाती थी, फिर उसके बैग के पास अपना बैग रख देती थी।
विज्ञापन
ध्यान बंटाकर महिला का बैग चोरी कर गिरोह के अन्य सदस्य को थमा देती थी। इसके बाद ऑटो रुकवाकर उतर जाती थी। जेवर के अलावा नकदी चोरी करने वाला ये गिरोह रोजाना दो-तीन घटनाओं को अंजाम देता था। जेवरों की स्थानीय स्तर पर बिक्री नहीं करते थे।