फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Haryana couple named in the case of cheating people on the pretext of sending them abroad

Shahjahanpur News: विदेश भेजने का झांसा देकर ठगी के आरोप में हरियाणा का दंपती नामजद

Thu, 17 Jul 2025 12:26 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jul 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
Haryana couple named in the case of cheating people on the pretext of sending them abroad
पुवायां। मोहल्ला गांधीनगर में रह रही महिला ने वर्क वीजा पर विदेश भेजने का झांसा देकर पांच लाख रुपये व जेवरात की ठगी करने के आरोप में हरियाणा निवासी दंपती के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि रुपये वापस मांगने पर युवक ने वीडियो वायरल करने की धमकी भी दी।
विज्ञापन

मोहल्ला गांधीनगर निवासी गुरुवचन सिंह की बेटी जसमीत कौर ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उनके पति ने मारपीट करके उनको घर से निकाल दिया। इसके बाद से वह अपने बच्चे के साथ मायके में रह रही हैं। उनकी मुलाकात सोशल मीडिया के माध्यम से हरियाणा के जिला सिरसा के गांव ओढ़ा निवासी मक्खन सिंह से हुई। उसने लोगों को विदेश भेजने का दावा किया। जसमीत को भी वर्क वीजा पर विदेश भेजने के लिए 40 लाख रुपये का खर्चा बताया।
विज्ञापन

इस संबंध में 10 अगस्त 2024 को मक्खन अपनी पत्नी मनी के साथ जसमीत के घर आए और पासपोर्ट बनवाने के लिए पांच लाख रुपये लेकर चले गए। बाद में वीजा बनवाने के लिए जसमीत को दिल्ली बुलाया। वह अपने बच्चे के साथ दिल्ली गईं। मक्खन ने वीजा के लिए दोनों के फोटो खींचे और बकाया रुपये मांगे। रुपये नहीं होने पर जसमीत ने जेवरात बेचने को कहा। मक्खन ने सोने का हार, चार कड़े, सात अंगूठियां, कुंडल सहित लगभग 25 तोला सोना ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मार्च तक वीजा नहीं मिलने पर ठगी की आशंका में जसमीत मक्खन के घर गईं। वहां रुपये वापस मांगने पर मक्खन ने वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी दी। जानकारी करने पर जसमीत को पता लगा कि मक्खन कई लोगों को ठग चुका है। 23 जून को भी कॉल करके उसने जसमीत को धमकाया। इससे वह सदमे में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed