{"_id":"68ae0885192bf42f6b02809a","slug":"hartalika-teej-festival-was-celebrated-with-great-pomp-crowd-gathered-in-temples-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1004-151317-2025-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: धूमधाम से मनाया गया हरतालिका तीज पर्व, मंदिरों में उमड़ी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: धूमधाम से मनाया गया हरतालिका तीज पर्व, मंदिरों में उमड़ी भीड़
विज्ञापन
श्री रुद्र बालाजी धाम पर हरतालिका तीज पर हुई भजन संध्या में शामिल भक्त। संवाद
शाहजहांपुर। हरितालिका तीज का पर्व मंगलवार को उत्साह व उमंग के साथ मनाया गया। पति की दीर्घायु के लिए महिलाओं ने निर्जला व्रत रखा। सोलह शृंगार करके विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।
महिलाओं ने त्योहार को लेकर एक दिन पूर्व ही घरों में तैयारियां शुरू कर दी थीं। सोमवार की दोपहर से ही महिलाओं ने अपनी हथेलियों पर मेहंदी रचाना शुरू कर दिया। मंगलवार को सुहागिनों एवं युवतियों ने भगवान शिव और माता पार्वती की आराधना करके पति की दीर्घायु और सुयोग्य वर की मनोकामना की।
महिलाओं ने निर्जला व्रत रखकर पूजन कर अपनी मनोकामना पूर्ण होने का आशीर्वाद मांगा। रात्रि में मंदिरों में हुए जागरण, भजन, कीर्तन में भी महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। वहीं, बाजार में देवी को प्रिय फलों की अधिक मांग रही।
विज्ञापन
--
भजन संध्या में झूम उठे भक्त
श्री रुद्र बालाजी धाम पुलिस चौकी उस्मान बाग पर हरतालिका व्रत के पावन पर्व पर पंडित डॉ. कान्हा कृष्ण शुक्ल ने भगवान भोले सहित माता पार्वती का पूजन कराया। तत्पश्चात दीप ज्योति संकीर्तन मण्डल द्वारा भजन संध्या का आयोजन हुआ। भक्त बाबा के भजनों पर झूम उठे। इस दौरान डॉ. शालू अवस्थी, डॉ. गौरी अवस्थी, अलका अरोड़ा, रीतिका सक्सेना, शान्ती, मौसम सक्सेना, ममता, सोनम सक्सेना, विकास सक्सेना, विशाल राज, शिवम, अंशुल, राम दास, डीके सक्सेना, श्यामा चरण आदि मौजूद रहे।