फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   har har mahadev

शिव बारात में शहर बना बाराती

Wed, 18 Feb 2015 12:16 AM IST
रौसरकोठी।
रौसरकोठी। Updated Wed, 18 Feb 2015 12:16 AM IST
विज्ञापन
har har mahadev
महाशिवरात्रि पर क्षेत्र के मोहल्ला चमकनी गाड़ीपुरा से भगवान भोलेनाथ की भव्य बारात निकाली गई। अपने आराध्य की बारात में शामिल होने के लिए भक्तों का हुजूम उमड़ पड़ा। श्रद्धालुओं से क्षेत्र की सड़कें पटी रहीं और हजारों महिलाएं, युवतियां और बच्चे बारात मार्ग की दुकानों और घरों की छत पर चढ़े आकर्षक झांकियों के दर्शनकर उनपर पुष्पवर्षा करते रहे। कई स्थानों पर श्रद्धालुओं ने जलपान, फल आदि वितरित करके भी बारात का स्वागत किया।
विज्ञापन

ओम कालेश्वरनाथ से परंपरागत ढंग से शिव बारात दोपहर बाद शुरू हुई, जो पक्कापुल, पुत्तूलाल चौराहा, निवाजपुर, रोजा मंडी होते हुए रोजा के आदर्श नगर कॉलोनी स्थित बाबा भोलेश्वरनाथ धाम में संपन्न हुई। शिव बारात की खास बात यह रही कि एक ओर जहां सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखने को पुलिस बल मुस्तैद रहा वहीं, दूसरी ओर समिति ने बड़ी संख्या में महिलाओं और शिवभक्तों को भी लगा रखा था। ये सभी पीले वस्त्र पहने और हाथ में छड़ी पकड़े व्यवस्था बनाने में जुटे रहे। डीजे पर बज रहे भोले बाबा के भजनों पर भक्तों ने जमकर नृत्य किया।
विज्ञापन

भीड़ का आलम यह था कि हर ओर श्रद्धालु ही दिखाई पड़ रहे थे। ग्रामीण अंचलों से आए हजारों महिलाओं और पुरुषों ने भी बारात का आनंद लिया। बारात में राधा-कृष्ण, शिव-पार्वती, श्रवण कुमार, मां काली, भारत माता, इंद्रदेव, मां दुर्गा, विष्णु-लक्ष्मी, मां सरस्वती, ब्रह्माजी, हनुमान जी, यमराज, सैनिक, नारद, दूल्हे के रूप में शिव जी की झांकियां देखते ही बनती थीं। झांकियों के बीच भूत-प्रेत, भांगड़ा बैंड, डीजे आदि भी लोगों को अपनी ओर आकर्षित करते रहे। बारातियों के लिए सरायकाइयां के गोरक्ष नाथ मंदिर और रोजा मंडी में विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यवस्था में छोटेलाल (गुड़ वाले), मन्नीलाल, राम सनेही, रवि, अरविंद दीक्षित, संजीव राठौर, अनुराग, नरेश कुमार, डॉ. सिद्धांत शुक्ला, राधा कृष्ण राठौर, सत्य नारायण, श्रीपाल राठौर, अमर सिंह, सत्यदेव त्रिपाठी, हंसराम वर्मा, राजेश, वसंत, बालकराम, राम गोपाल आदि का योगदान रहा।


जलालाबाद में भी ब्याह रचाने निकले भोले
जलालाबाद। मोहल्ला ब्रह्मनान स्थित प्राचीन शिव मंदिर से भगवान भोले की शोभायात्रा बैंडबाजे के साथ धूमधाम से निकाली गई। शिव मंदिर संस्थान के तत्वावधान में निकली इस यात्रा में शामिल देवी देवताओं के आकर्षक स्वरूपों ने दर्शकों का मन मोह लिया। सबसे ज्यादा आकर्षण का केंद्र मुरादाबाद से आई राधा-कृष्ण तथा शिव पार्वती की नृत्य करती झांकियां रहीं। इसके साथ ही काली का अखाड़ा भी खूब सराहा गया। विभिन्न स्थानों पर लोगों ने पुष्प बरसा कर यात्रा का स्वागत किया। शोभायात्रा पुन: मंदिर पर आकर समाप्त हो गई। यात्रा में कमेटी के ओमकार वर्मा, गिरिजेश कटियार, विनोद गुप्ता, गोपाल गुप्ता, विवेक कटियार, आशीष ओमर, नितेश कटियार, पंचू कटियार, रामरहीस आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed