फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Har har bom-bom shouted Gunje the pagoda

हर-हर बम-बम के उद्घोष से गूंजे शिवालय

Fri, 24 Feb 2017 11:47 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर Updated Fri, 24 Feb 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
भगवान शिव की उपासना और आराधना का महापर्व महाशिवरात्रि शुक्रवार को पारंपरिक श्रद्धा और उल्लास के साथ धूमधाम से मनाया गया। मंदिरों और शिवालयों में शिवलिंग के दुग्धाभिषेक और पूजन को ब्रह्ममुहूर्त से श्रद्धालुओं की कतारें लगने लगीं। इसके साथ ही मंदिर परिसर हर-हर बम-बम के उद्घोष से गूंजने लगे। श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ का पूजन करके उन्हें बेलपत्र, धतूरा, भांग, बेर, मिष्ठान्न आदि अर्पित करके परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। शहर के प्रमुख मंदिरों के आसपास श्रद्धालुओं की भीड़ से दिन भर मेले जैसा माहौल बना रहा। भगवान शिव और आदि देवी पार्वती के विवाह के प्रतीक पर्व महाशिवरात्रि के अवसर पर हर साल शहर के प्रमुख मंदिरों में पूजन-अर्चन के लिए श्रद्धालु उमड़ते हैं। इसलिए पर्व को धूमधाम से मनाने के लिए शिवालयों बृहस्पतिवार रात तक व्यवस्थित करके बिजली की झालरों से सजा दिया गया। ऐसी मान्यता है कि शिवलिंग का सर्वप्रथम दुग्ध-जल से अभिषेक करने पर पुण्य फल द्विगुणित हो जाते हैं। इसी मान्यता के वशीभूत होकर श्रद्धालु ब्रह्ममुहूर्त की प्रतीक्षा किए बगैर तड़के तीन बजे के बाद से पूजन थाल और जल कलश लेकर मंदिरों में पहुंचने लगे। टाउनहाल स्थित बाबा विश्वनाथ मंदिर, खलीलशर्की के बाबा बनखंडीनाथ मंदिर, टाउनहाल के संकटमोचन मंदिर, चौक स्थित फूलमती देवी मंदिर, लोहारों का चौराहा स्थित श्री मनोकामनेश्वर मंदिर के पुजारियों ने प्रात: चार बजे गर्भ गृहों के कपाट खोल दिए। इसी के साथ भोले भंडारी के जयकारे लगने के साथ उनका विधिवत पूजन आरंभ हो गया। दिन निकलने के साथ मंदिरों पर दर्शन-पूजन को आए श्रद्धालुओं की संख्या भी बढ़ने लगी। नियामतपुर के शिव मंदिर में भाजपा विधानमंडल दल के नेता सुरेश कुमार खन्ना, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्र पाल सिंह यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष अजय प्रताप यादव और परिवार के अन्य सदस्यों ने दुग्धाभिषेक किया। लाला तेली बजरिया के प्राचीन शिव बड़ा मंदिर, ब्रजविहार कालोनी के ब्रजेश्वर नाथ मंदिर, भारद्वाज कालोनी के महादेव मंदिर आदि में दोपहर तक भक्तों का तांता लगा रहा। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए मंदिरों पर शांति व्यवस्था को तैनात पुलिस कर्मियों ने पुरुषों-महिलाओं को कतारबद्ध किया। मंदिरों के बाहर सजी दुकानों पर पूजन सामग्री और प्रसाद की बिक्री से मेले जैसा नजारा बना रहा। पैना के त्रिलोकी नाथ धाम मंदिर में दिन भर श्रद्धालु उमड़ते रहे और बच्चों ने वहां लगे मेले में चाट-पकौड़ी का लुत्फ उठाया। 
विज्ञापन

मंदिरों में उमड़ी भक्तों की भीड़
जलालाबाद। महाशिवरात्रि पर परशुराम मंदिर, शिव मंदिर भैंसटा कलां तथा दियुरा के प्राचीन शिव मंदिर समेत विभिन्न शिवालयों में भगवान भोले की पूजा अर्चना को लेकर सुबह से ही भक्तों की कतारे लगना शुरू हो गईं। भैंसटा कलां में भक्तो की भारी भीड़ के चलते वहां देर शाम तक मेले जैसा नजारा रहा। मंदिरों में भक्तों ने भगवान शिव तथा पार्वती की पूजा कर उनका प्रसाद चढ़ाया जबकि परशुराम मंदिर तथा मोहल्ला ब्रह्मनान स्थित शिव मंदिर पर पूरी रात भगवान शिव के जलाभिषेक का आयोजन चला।
विज्ञापन

खुदागंज। महाशिवरात्रि के अवसर पर कस्बे के शिव मंदिरों पर रूद्राभिषेक करके जल चढ़ाया गया। इस दौरान मंदिरों की भव्य सजावट की गई थी। कस्बा स्थित प्राचीन महादेवन शिव मंदिर, बाबा भोलेनाथ मंदिर, पक्का तालाब स्थित शिवमंदिर, साहूकारा स्थित पुराना शिव मंदिर पर शिव भक्तों ने पूजा अर्चना कर रुद्राभिषेक किया। इस अवसर पर पूर्व नगर पंचायत चेयरमैन सुधीर सिंह, कृपाशंकर रस्तोगी, विश्वमोहन अग्रवाल, राजेश सिंह चौहान, रामबाबू गुप्ता, रवि कठेरिया आदि लोग शामिल हुए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

मदनापुर। महाशिवरात्रि पर्व पर क्षेत्र के शिव मंदिर पर भक्तों ने जलाभिषेक पूजा अर्चना करके भगवान शिव का आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर पुलिस प्रशासन के द्वारा भक्तजनों की सुरक्षा की अच्छी व्यवस्था की गई थी। इस मौके पर मंदिर कमेटी की ओर से भंडारे का आयोजन हुआ। इसमें तमाम श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed