फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Happy with the announcement of travel on unreserved tickets in general coaches

पहले की तरह खिड़की से टिकट लेकर यात्रा की सुविधा देने की घोषणा से खुशी

Sat, 05 Mar 2022 12:01 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 05 Mar 2022 12:01 AM IST
विज्ञापन
Happy with the announcement of travel on unreserved tickets in general coaches
मोहम्मद असलम - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। कोविड-19 के चलते रेलगाड़ियों के जनरल कोच को आरक्षित कर दिया गया था। अब रेलवे बोर्ड ने सभी ट्रेनों के जनरल कोच को पहले की तरह अनारक्षित करने के अदेश जारी कर दिया है। अब सभी ट्रेनों के जनरल कोच में यात्रा करने के लिए पहले की तरह खिड़की से टिकट लेकर सीधे यात्रा करने की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

वरिष्ठ वाणिज्य निरीक्षण मनोज सिंह ने बताया कि रेलवे बोर्ड की तरफ से आदेश में बताया है कि जिस तरह कोरोना महामारी से पहले ट्रेनों में अनारक्षित कोच लगाए जाते थे, वैसे ही फिर से कोच लगाए जाएंगे। इसके बाद अगर कोई यात्री बिना आरक्षण के यात्रा कर रहा है, तो उसको परेशानी नहीं होगी। वे जनरल कोच में भी यात्रा कर सकेंगे।
विज्ञापन

रेलवे ने यात्रियों को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया है। इस परिवर्तन के बाद यात्रियों को जनरल टिकट भी मिलने लगेंगे। इस व्यवस्था के शुरू होने के बाद द्वितीय श्रेणी के डिब्बों में यात्रा करने के लिए स्टेशन पर पहुंचने के बाद पहले की तरह जनरल टिकट लिया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुझे महीने में दो-चार बार बरेली व लखनऊ जाना होता है। ट्रेन में पहले से रिजर्वेशन न होने पर बस से यात्रा करनी पड़ती है। ट्रेन से यात्रा के लिए जनरल टिकट मिलना शुरू होना ही चाहिए। इसकी घोषणा किया जाना अच्छा संकेत हैं। - राजेंद्र कुुमार
कोविड-19 के चलते ट्रेनों में जनरल टिकट पर यात्रा करना संभव नहीं है। अब रेलवे ने फिर से जनरल टिकट की सुविधा देने की घोषणा कर दी है, यह बहुत ही बढ़िया कदम होगा। इससे सभी लोगों को राहत मिलेगी, किराया कम लगेगा। - प्रतिमा पांडे
जनरल कोच लगाने और टिकट बिक्री की अभी सिर्फ घोषणा की गई है। यह कब तक लागू होगा, इसकी कोई जानकारी नहीं है। होली का त्योहार निकट है। उससे पहले ही इस सुविधा को शुरू कर दिया जाए तब ज्यादा बेहतर होगा। - शिव गोपाल

अचानक कहीं जाने के लिए बस से यात्रा करते हैं। यह बहुत थकावट देने वाली होती है। बसों की स्थिति भी ठीक नहीं है। कब खड़ी हो जाए यह भी पता नहीं होता। रेल यात्रा के लिए जनरल टिकट मिलने से काफी सहूलियत हो जाएगी। - मोहम्मद असलम

राजेंद्र कुमार

राजेंद्र कुमार- फोटो : SHAHJAHANPUR

 

प्रतिमा पांडे

प्रतिमा पांडे- फोटो : SHAHJAHANPUR

 

शिवगोपाल

शिवगोपाल- फोटो : SHAHJAHANPUR

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed