फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Hanuman Dham lit up with lamps, spreading a unique charm

Shahjahanpur News: दीपों से जगमगा उठा हनुमत धाम, बिखरी अनोखी छटा

Sun, 19 Oct 2025 11:06 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 19 Oct 2025 11:06 PM IST
विज्ञापन
Hanuman Dham lit up with lamps, spreading a unique charm
शाहजहांपुर में दीपों से सजाया हनुमत धाम। स्रोत: जागरूक पाठक
शाहजहांपुर। दीपावली के मौके पर हनुमत धाम 15 हजार दीपों से जगमगा उठा। दीपों ने अपनी अलग ही छटा बिखेरी। इस दौरान स्काउट-गाइड कैडेट्स द्वारा बनाई गई रंगोली आकर्षण का केंद्र रही।
विज्ञापन

रविवार को दीपोत्सव का शुभारंभ वित्त एवं संसदीय कार्यमंत्री सुरेश खन्ना ने दीप जलाकर किया। इस बीच पूरा हनुमत धाम दीपों व रंग-बिरंगी झालराें से जममगा उठा। अतिथियों ने बच्चों की बनाई गई रंगोली की सराहना की। वित्त मंत्री ने स्काउट-गाइड कैडेट्स को सम्मानित किया। नगर निगम की ओर से हुए आयोजन में डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह, एसपी राजेश द्विवेदी, नगर आयुक्त डॉ.बिपिन कुमार मिश्र, अपर नगर आयुक्त एसके सिंह, सहायक नगर आयुक्त राजकुमार गुप्ता व दपिंदर कौर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

--
बच्चों को मिठाई व आतिशबाजी भेंट की

शाहजहांपुर। स्वयंसेवी संस्था गुरुकुल सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष व समाजसेवी कुमार सागर के नेतृत्व में दीपावली की पूर्व संध्या पर ये दीपावली खुशियों वाली कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को मिष्ठान बांटे गए। रजत दीक्षित, भानु यादव ने आतिशबाजी भेंट की। सहायक अध्यापिका कोमल गुप्ता, विवेक, राज गुप्ता आदि मौजूद रहे। संवाद

शाहजहांपुर में दीपों से सजाया हनुमत धाम। स्रोत: जागरूक पाठक

शाहजहांपुर में दीपों से सजाया हनुमत धाम। स्रोत: जागरूक पाठक

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed