{"_id":"6259dabdd7b68a4bf17acdfd","slug":"hanuman-birth-anniversary-begins-with-monolithic-text-shahjahanpur-news-bly4816268184","type":"story","status":"publish","title_hn":"अखंड पाठ के साथ हनुमतधाम पर शुरू हुआ श्रीरामजन्मोत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अखंड पाठ के साथ हनुमतधाम पर शुरू हुआ श्रीरामजन्मोत्सव
विज्ञापन
शाहजहांपुर का पर्यटन व धार्मिक स्थल हनुमत धाम रंग-बिरंगी लाइटों से जगमता हुआ
- फोटो : SHAHJAHANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। बिसरात स्थित हनुमत धाम पर दो दिवसीय हनुमान जन्मोत्सव का शुक्रवार को श्रीरामचरितमानस अखंड पाठ के साथ शुभारंभ हो गया। वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने पाठ किया। समापन शनिवार दोपहर में होगा। भंडारा व शाम को भजन संध्या होगी।
कोविड-19 के कारण दो साल से हनुमान जन्मोत्सव का कार्यक्रम नहीं हो पाया था। हनुमत धाम प्रबंध समिति ने इस बार 15 व 16 अप्रैल को जन्मोत्सव कराने का निर्णय लिया। शुभारंभ श्रीरामचरितमानस पाठ के साथ हुआ है। सुबह आठ बजे वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना हनुमतधाम पहुंचे। आचार्यों ने मंत्री से पूजन कराया। इसके बाद श्रीरामचरितमानस पाठ शुरू किया गया। वित्त मंत्री ने करीब एक घंटे तक पाठ किया।
समिति के अध्यक्ष विनोद अग्रवाल ने बताया कि शनिवार को अखंड पाठ समापन के बाद मंदिर परिसर में भंडारा होगा। शाम छह बजे से भजन संध्या होगी। इसमें श्रीधाम वृंदावन के भजन गायक राधिकेश व उनके साथी प्रस्तुति देंगे। केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति, पूर्व डीजीपी सुलखान सिंह व विभिन्न क्षेत्रों से सांसद, विधायकों को आमंत्रित किया है। पूरे हनुमत धाम परिसर को फूलों व झालरों से सजाया गया है।