{"_id":"60db72d68ebc3ec76f33dec6","slug":"hamarai-pradhan-shahjahanpur-news-bly4515037149","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम पंचायत करकौर की बदहाल तस्वीर बदलेंगे नए प्रधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राम पंचायत करकौर की बदहाल तस्वीर बदलेंगे नए प्रधान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जैतीपुर। विकासखंड मुख्यालय से महज तीन किलोमीटर की दूरी पर स्थित ग्राम पंचायत करकौर में विकास की किरण अब तक नहीं पहुंच सकी है। गांव के लोगों को उम्मीद है कि नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान शिवसरन अब गांव की बदहाल व्यवस्था को बदलेंगे। शिवसरन भी विकास कराने के लिए दृढ़ संकल्पित होने का दावा करते हैं।
यहां बता दें कि गांव की मुख्य सड़क पर नाला न होने से हर समय पानी भरा रहता है। गांव में साफ-सफाई की व्यवस्था अच्छी नहीं है। ग्राम प्रधान शिवसरन का कहना है कि वह व्यवस्थाओं में सुधार करेंगे।
-
प्रधान का एजेंडा
ग्राम प्रधान शिवसरन का कहना है कि वह सर्वप्रथम गांव में नाली का निर्माण कराया जाएगा। साफ सफाई की व्यवस्था अच्छी होगी। गांव में हर समय पानी भरा रहता है, उसके निकास की समुचित व्यवस्था की जाएगी। आवारा पशुओं से परेशान किसानों को गोशाला बनवा कर समस्या से निजात दिलाई जाएगी। गांव में स्वच्छ पानी के लिए पानी की टंकी लगवाएंगे। गरीबों की बेटियों की शादी के लिए बरातघर की व्यवस्था कराएंगे। गांव के ज्यादातर पात्र गरीबों के आवास नहीं है। उन्हें आवास दिलाने का काम किया जाएगा।
विज्ञापन
-
गांव की प्रमुख समस्याएं
-मुख्य मार्ग पर कीचड़ व जलभराव
-छुट्टा पशु
-बरात घर नहीं
-गोशाला नहीं
-एक सफाई कर्मी के भरोसे सफाई व्यवस्था
-गांव में कोई इंटर कालेज नहीं
-
गांव की पहचान
गांव में प्राचीन शिव मंदिर लोगों की आस्था का केंद्र है
-
एक नजर में गांव
आबादी- पांच हजार
शिक्षा - प्राइमरी स्कूल
साक्षरता- 60 प्रतिशत
मुख्य पेशा- कृषि
-
ग्रामीणों की बात
गांव में छुट्टा पशुओं की बहुत बड़ी समस्या है। गांव में गोशाला का निर्माण कराया जाए जिससे आवारा पशुओं से किसानों की फसल को बचाया जा सके।
-मुन्नालाल
-
गांव में एक इंटर कॉलेज बने जिससे गांव के होनहार छात्र-छात्राएं गांव में ही शिक्षा ग्रहण कर सकें। ग्राम प्रधान बिना भेदभाव के गांव का विकास करें।
-राजेंद्र
-
गांव में गरीबों की लड़कियों के लिए एक बरातघर की बहुत आवश्यकता है। गांव में कोई बरातघर नहीं है। बारिश के समय बरात आने पर बहुत बड़ी समस्या होती है।
-छोटेलाल
-
गांव के बहुत से गरीब पात्र लोग आवास व शौचालय से वंचित हैं। सबको ग्राम प्रधान बिना भेदभाव के आवास व शौचालय दिलवाएं। पात्रों को पेंशन की व्यवस्था कराएं।
-नन्हेंलाल