Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Half-yearly examinations began in council schools; students showed enthusiasm.

Shahjahanpur News: परिषदीय स्कूलों में अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं शुरू हुईं, विद्यार्थियों ने दिखाया उत्साह

Wed, 18 Nov 2026 01:24 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 18 Nov 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
Half-yearly examinations began in council schools; students showed enthusiasm.
शाहजहांपुर में रोटी गोदाम स्कूल में अर्द्धवा​र्षिक परीक्षा में शामिल छात्र-छात्राएं। संवाद
शाहजहांपुर। बेसिक शिक्षा परिषद के परिषदीय स्कूलों में मंगलवार से अर्द्धवार्षिक परीक्षाओं का आगाज हो गया। कक्षा एक से आठ तक के विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। पहले दिन स्कूलों में निर्धारित समय सारिणी के अनुसार विभिन्न विषयों की परीक्षाएं कराई गईं। परीक्षा को लेकर विद्यार्थियों में उत्साह नजर आया।
विज्ञापन

मंगलवार को कक्षा एक के विद्यार्थियों की मौखिक परीक्षा हुई। पहली पाली में कक्षा दो व तीन की गणित, कक्षा चार से छह तक की हिंदी और कक्षा सात व आठ की विज्ञान की परीक्षा आयोजित की गई। दूसरी पाली में कक्षा तीन से आठ तक के विद्यार्थियों की संस्कृत और उर्दू की परीक्षा कराई गई।
विज्ञापन

विभागीय आंकड़ों के अनुसार, कक्षा दो से पांच तक 1,53,318 और कक्षा छह से आठ तक 99,914 विद्यार्थी परीक्षा के लिए पंजीकृत हैं। बीएसए जयशंकर श्रीवास्तव ने बताया कि आगामी दिनों में भी तय समय सारिणी के अनुसार परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed