{"_id":"676075aba12ea15eca0ed0b4","slug":"half-eaten-body-of-missing-youth-found-in-the-field-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1038-133619-2024-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: लापता युवक का खेत में मिला अधखाया शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: लापता युवक का खेत में मिला अधखाया शव
Tue, 17 Dec 2024 12:17 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Tue, 17 Dec 2024 12:17 AM IST
विज्ञापन
पुवायां के गांव लखनापुर के लालाराम का शव मिलने के बाद राती पत्नी गुड्डी देवी। संवाद
पुवायां। दस दिसंबर से लापता गांव लखनापुर के 40 वर्षीय लालाराम का अधखाया शव गांव उमरसंडा के पास खेत में मिला है। शव का तमाम हिस्सा वन्य पशु खा गए हैं। मामले में पुलिस की बड़ी लापरवाही सामने आई है।
लालाराम दस दिसंबर की सुबह दस बजे घर से कस्बा जाने की बात कहकर निकले थे। इसके बाद वह नहीं लौटे। तलाश करने पर भी कोई पता नहीं चला। इस पर पुत्र रवि ने 11 दिसंबर को पुलिस को तहरीर देकर पिता का पता लगवाने की मांग की थी।
सोमवार दोपहर बाद गांव उमरसंडा के पास खेत से बदबू आने पर लोग मौके पर पहुंचे तो गेहूं और गन्ने की खेत की मेड़ पर शव पड़ा मिला। चर्चा फैलने पर मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। लालाराम के परिजन भी मौके पर पहुंचे और शव की शिनाख्त की। शव का काफी हिस्सा वन्य पशु खा गए थे।
विज्ञापन
सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। पता चला है कि लालाराम किसी बात पर गुस्सा होकर घर से चले गए थे। उनकी पत्नी गुड्डी देवी ने बताया कि उनके पति मजदूरी करते थे। कुछ दिन से परेशान चल रहे थे। गन्ने की पर्ची डालने को लेकर घर में मामूली मनमुटाव हुआ था। थाना प्रभारी हरपाल सिंह बालियान ने बताया कि परिजनों की तरफ से तहरीर मिली थी, लेकिन उनकी फोटो नहीं थी। इस कारण गुमशुदगी दर्ज नहीं की गई। पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट में मौत का कारण पता लगने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
--
शव मिलने के बाद शाम चार बजे दर्ज की गुमशुदगी
लालाराम का शव मिलने की सूचना पर थाना प्रभारी हरपाल सिंह बालियान पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच की। इसके बाद शाम चार बजे रवि की ओर से गुमशुदगी भी दर्ज कर ली गई। पुलिस पहले ही गुमशुदगी दर्ज कर जांच करती तो कम से कम लालाराम का शव सही हालत में मिल गया होता।