{"_id":"67f63c1cfc46cdc031066abf","slug":"half-burnt-body-of-man-found-on-the-side-of-the-highway-in-shahjahanpur-2025-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: हाईवे किनारे युवक का अधजला शव मिलने से फैली सनसनी, नहीं हुई पहचान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: हाईवे किनारे युवक का अधजला शव मिलने से फैली सनसनी, नहीं हुई पहचान
Wed, 09 Apr 2025 02:51 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 09 Apr 2025 02:51 PM IST
विज्ञापन
एसपी ने किया घटनास्थल का निरीक्षण
- फोटो : अमर उजाला
शाहजहांपुर के तिलहर थाना क्षेत्र के गांव नगरिया गोपालपुर में बुधवार सुबह अधजला शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। एसपी राजेश कुमार ने मौके का निरीक्षण कर थाना प्रभारी से जानकारी ली। वहीं, ग्रामीणों ने हत्या की आशंका जताई है।
विज्ञापन
बुधवार को सुबह में करीब 25 वर्षीय युवक का अधजला शव मिला। हाईवे के किनारे शव मिलने की सूचना पर तिलहर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। बताते है कि युवक को जलाया गया है। पुलिस ने मानसिक रूप से अस्वस्थ व्यक्ति समेत चार लोगों को हिरासत में लेकर जांच शुरू की है। पुलिस के काफी प्रयास के बाद भी मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। दोपहर में एसपी राजेश कुमार ने मौके पर जाकर जानकारी ली और जल्द ही खुलासे के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन