फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Half burnt body of a youth found in mango orchard in Shahjahanpur

Shahjahanpur: आम के बाग में मिला युवक का अधजला शव, शव की नहीं हो सकी शिनाख्त, पुलिस कर रही जांच

Fri, 10 Oct 2025 10:58 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, कांट (शाहजहांपुर)
संवाद न्यूज एजेंसी, कांट (शाहजहांपुर) Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 10 Oct 2025 10:58 PM IST
सार

खेत में काम करने वाले रामदास ने बताया कि वह दोपहर 12 बजे खाना खाने घर गए थे। इसके बाद करीब दो बजे खेत पर वापस आए। देखा कि शफी मोहम्मद की झोंपड़ी के पास से धुआं उठ रहा था। तुरंत ग्रामीणों को सूचना दी और झोंपड़ी के पास गए। देखा कि वहां पर एक युवक का अधजला शव पड़ा हुआ था।

विज्ञापन
Half burnt body of a youth found in mango orchard in Shahjahanpur
अधजला शव मिला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर के कांट थाना क्षेत्र के ग्राम जशनपुर एवं मुनव्वरगंज उर्फ बरेंडा के बीच बरेडा निवासी शफी मोहम्मद के आम के बाग में एक युवक का अधजला शव मिला है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। शव की पहचान नहीं हो सकी है। आग लग गई या किसी ने लगाई है, पुलिस इसका पता लगा रही है।

विज्ञापन


खेत में काम करने वाले रामदास ने बताया कि वह दोपहर 12 बजे खाना खाने घर गए थे। इसके बाद करीब दो बजे खेत पर वापस आए। देखा कि शफी मोहम्मद की झोंपड़ी के पास से धुआं उठ रहा था। तुरंत ग्रामीणों को सूचना दी और झोंपड़ी के पास गए। देखा कि वहां पर एक युवक का अधजला शव पड़ा हुआ था। खेत मालिक शफी मोहम्मद ने बताया कि वह दवा लेने के लिए शाहजहांपुर गया हुआ था। जब वापस आए तब घटना की जानकारी हुई। कांट पुलिस की सूचना पर पहुंची फॉरेंसिक टीम ने अपनी जांच की।

विज्ञापन

फोटोग्राफी व वीडियोग्राफी कर घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। एसपी सिटी देवेंद्र कुमार, सीओ सदर प्रियंक जैन ने जांच की है। आशंका जताई जा रही है कि युवक की हत्या कर शव को जलाने की कोशिश की गई है। शव को लकड़ियों के नीचे से बाहर निकाला गया है। युवक करीब 60 प्रतिशत जला है। एक हाथ सुरक्षित है जिसमें दो अंगूठियां थीं। पुलिस आसपास के गांवों से लापता लोगों के बारे में जानकारी कर रही है।

विज्ञापन

कांट में युवक का अधजला शव मिला है। शव की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। लोगों से पूछताछ की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। - राजेश द्विवेदी, एसपी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed