फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Haider XI Emerges Victorious on the Strength of Batting and Disciplined Bowling.

Shahjahanpur News: बल्लेबाजी व सधी गेंदबाजी के दम पर हैदर इलेवन बनी विजेता

Sun, 17 May 2026 11:55 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 17 May 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
Haider XI Emerges Victorious on the Strength of Batting and Disciplined Bowling.
शाहजहांपुर  में हैदर इलेवन के ​खिलाड़ियों को सम्मानित करते समाजसेवी विनय अग्रवाल। स्रोत: आयोजक
शाहजहांपर। रजा स्पोर्टिंग के तत्वावधान में शहीदों की याद में आयोजित शाहजहांपुर प्रीमियर लीग टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट में हैदर इलेवन ने रोमांचक मुकाबले में मॉर्निंग क्लब को हराकर ट्राॅफी पर कब्जा कर लिया। विजेता को समाजसेवी विनय अग्रवाल ने ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

कैंट मैदान पर हैदर इलेवन की टीम ने बल्लेबाजी करते हुए 16 ओवर में नौ विकेट खोकर 127 रन बनाए। कप्तान हैदर अली ने 35 और फैजान खान ने 31 रनों की पारी खेली। मॉर्निग क्लब के गेंदबाज फिरदौस ने तीन, निखिल व निजाकत खान ने दो-दो और सौरभ ने एक विकेट हासिल किया।
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने उतरी मॉर्निंग क्लब की टीम नौ विकेट खोकर 125 रन ही बना पाई। बल्लेबाज निखिल ने 25, शाहनवाज ने 13 और रोहित ने 18 रनों की पारी खेली। हैदर इलेवन के गेंदबाज आरिफ खान ने चार ओवर में 40 रन देकर तीन विकेट हासिल किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

शालू व विक्रम ने दो-दो विकेट हासिल किए। हैदर इलेवन को मुख्य अतिथि विनय अग्रवाल ने ट्रॉफी और 5100 रुपये का पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर पूर्व क्रिकेटर डॉ.उस्मान, पार्षद तालिब, सत्यम, फैज, अंशुल, खादिम, पंकज उर्फ छापू, मयूर खन्ना, डॉ. अभिषेक, नूर शानू आदि मौजूद रहे।
--
स्पोर्ट्स अकादमी के संचालक अभिषेक बने क्रिकेटर्स के चयनकर्ता
कांट। आयुष स्पोर्ट्स अकादमी के संचालक अभिषेक कुमार को उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से जनपद की क्रिकेट एसोसिएशन में क्रिकेटर्स का चयनकर्ता नियुक्त किया है। इस पर तमाम खेल प्रेमियोंं ने खुशी जाहिर करते हुए उन्हें बधाई दी है।


अभिषेक पूर्व में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर यूसुफ पठान और इरफान पठान की क्रिकेट एकेडमी ऑफ पठान और सेलम (तमिलनाडु) में मुख्य कोच के तौर पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। वह प्रदेश की सीनियर पैरा क्रिकेट टीम के मुख्य कोच हैं। उनकी इस उपलब्धि पर संजीव मिश्रा, आनंद पाठक, हिमांशु गुप्ता, मनोज यादव, सुमेर लाल वर्मा, बिरजू मिश्रा आदि ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed