फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Haenge 2858 included six test centers

छह केंद्रों पर शामिल हाेंगे 2858 परीक्षार्थी

Sun, 10 Apr 2016 11:37 PM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
ब्यूरो /शाहजहांपुर Updated Sun, 10 Apr 2016 11:37 PM IST
विज्ञापन
अरबी, फारसी मदरसा शिक्षा परिषद के अंतर्गत मुंशी, मौलवी, आलिम, कामिल, और फाजिल की वार्षिक परीक्षा सोमवार को जिले में छह केंद्रों पर शुरू हो रही है। परीक्षा में कुल 2858 विद्यार्थी पंजीकृत हुए हैं। मदरसा संचालकों की मांग पर एजेड खान इंटर कॉलेज केंद्र के स्थान पर फातिमा हायर सेकेंडरी स्कूल को केंद्र बनाया गया है। परीक्षा की सभीर तैयारियां मुकम्मल कर ली गई हैं। सुबह आठ से 11 बजे तक चलने वाली प्रथम पाली में मुंशी और मौलवी तथा अपरान्ह दो से पांच बजे तक चलने वाली द्वितीय पाली में आलिम, कामिल और फाजिल की परीक्षा होगी। डीआईओएस कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार मुंशी की परीक्षा में 764, मौलवी की परीक्षा में 657, आलिम की परीक्षा में 626, कामिल में 709, फाजिल में 102 विद्यार्थी पंजीकृत हुए हैं। इस तरह कुल 2858 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा के लिए शहर में फातिमा हायर सेकेंडरी स्कूल, एसपी कॉलेज, जनता इंटर कॉलेज, जलालाबाद में काकोरी शहीद इंटर कॉलेज, तिलहर में एलबीजेपी और कोरोकुइयां में नेहरू इंटर कॉलेज को केंद्र बनाया गया है।
विज्ञापन




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed