{"_id":"6718129875e46eb083019674","slug":"gym-instructor-molested-on-the-pretext-of-giving-exercise-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-129763-2024-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: कसरत कराने के बहाने जिम प्रशिक्षक ने की छेड़खानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: कसरत कराने के बहाने जिम प्रशिक्षक ने की छेड़खानी
Wed, 23 Oct 2024 02:31 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Wed, 23 Oct 2024 02:31 AM IST
विज्ञापन
शाहजहांपुर। दूसरे समुदाय के प्रशिक्षक ने कसरत कराने के बहाने जिम में एक युवती से छेड़खानी कर दी। सगी बहन ने विरोध किया तो दोनों को उसने जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
चौक कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने पुलिस को बताया कि उनकी दो बेटियां हुंडालखेल मोहल्ले में स्थित वंडर फिटनेस जिम में जाती हैं। 21 अक्तूबर की दोपहर लगभग तीन बजे उनकी छोटी बेटी जिम में कसरत कर रही थी। तभी प्रशिक्षक फैसल बेटी के पास आया और कसरत कराने के बहाने उसे गलत तरीके से छूने लगा। फिर उसने अश्लील हरकतें शुरू कर दीं।
दोनों बहनों ने विरोध किया तो उसने कहा कि बैठकर बात करते हैं, जब दोनों ने घर में यह बात कहने के लिए बोला तो आरोपी ने कहा कि वो उन्हें छोड़ेगा नहीं, जान से मार डालेगा।
विज्ञापन
घर आकर दोनों ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। पुलिस के पास जब मामला पहुंचा तो आरोपी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। पुलिस को जिम में कैमरे भी लगे नहीं मिले हैं। इंस्पेक्टर राजीव तोमर ने बताया कि महिला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।