फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Gurjar Academy won the match by four wickets.

Shahjahanpur News: अनुज के 161 रनों के दम पर गुर्जर अकादमी ने चार विकेट से जीता मैच

Sat, 31 Oct 2026 12:57 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
Gurjar Academy won the match by four wickets.
शाहजहांपुर में शाह क्लब में क्रिकेट का शार्ट लगाता ​खिलाड़ी अनुज प्रताप। संवाद - फोटो : Archive
शाहजहांपुर। शाह क्लब मैदान पर शुक्रवार को खेले गए क्रिकेट मैच में गुर्जर क्रिकेट अकादमी ने केवीएस क्रिकेट अकादमी को चार विकेट से हरा दिया। विजेता टीम के अनुज प्रताप सिंह ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 109 गेंदों पर 161 रन की नाबाद पारी खेली और टीम को जीत दिलाई।
विज्ञापन

पहले बल्लेबाजी करते हुए केवीएस क्रिकेट अकादमी ने 50 ओवर में सभी विकेट खोकर 318 रन बनाए। टीम की ओर से डीएससी प्रिंस ने 101 रनों की शतकीय पारी खेली। अमित वर्मा ने 73, मोहम्मद फैज ने 65 और शाश्वत ने 57 रन बनाए। गुर्जर अकादमी की ओर से अमन सक्सेना ने तीन विकेट लिए। आयुष वर्मा और अनुज प्रताप सिंह को एक-एक विकेट मिला।
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुर्जर अकादमी की शुरुआत अच्छी नहीं रही। सलामी बल्लेबाज विकास कुमार 20 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद अनुज प्रताप सिंह ने मोर्चा संभाला और 24 चौकों व छह छक्कों की मदद से 161 रन की नाबाद पारी खेली। अभिषेक कनौजिया ने 47 और मयंक शर्मा ने 44 रन का योगदान दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

केवीएस की ओर से कामरान आरिफ ने दो विकेट लिए, जबकि हिमांशु, ऋषभ वर्मा और आशुतोष रघुवंशी को एक-एक विकेट मिला। कोच अभय सिंह गुर्जर ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed