{"_id":"5828a05a4f1c1b4304b37720","slug":"gurifnta-nepali-passengers-out-of-the-bus-assault","type":"story","status":"publish","title_hn":"गौरीफंटा से निकली बस में नेपाली यात्रियों से मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गौरीफंटा से निकली बस में नेपाली यात्रियों से मारपीट
अमर उजाला ब्यूरो पुवायां।
Updated Sun, 13 Nov 2016 11:09 PM IST
विज्ञापन
पिटाई
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाग निकले मारपीट करने वाले, पुलिस को नहीं दी तहरीर
गौरीफंटा से दिल्ली जा रही निजी बस में नेपाली यात्रियों से चार लोगों ने मारपीट की। यात्रियों ने एक युवक को पकड़ लिया, लेकिन बाद में वह भी चकमा देकर भाग निकला। पुलिस को तहरीर नहीं दी गई है।
पुलिस और परिवहन अधिकारियों की मिलीभगत से कई निजी बसें नेपाल बार्डर से दिल्ली सहित देश के तमाम स्थानों के लिए मुसाफिरों को ढो रही हैं। रविवार शाम गौरीफंटा से दिल्ली जा रही ऐसी ही एक निजी बस में खुटार से चार लोग सवार हुए। गंगसरा में बस रुकने के बाद नेपाली यात्रियों और खुटार के बैठे युवकों के बीच किसी बात पर कहासुनी हो गई। इन लोगों ने नेपाली यात्रियों से मारपीट कर दी। पुवायां के लखपेड़ा बाग के पास यात्रियों के बीच फिर से मारपीट होने पर नेपाली यात्रियों ने एक युवक को दबोच लिया, जबकि उसके तीन साथी मौके से भाग निकले। यात्री युवक को थाने लाने की बात करने लगे तो वह भी चकमा देकर भाग निकला। नेपाल के कैलाली निवासी रूम थापा, हरीशंकर थापा, विजय बहादुर थापा आदि ने बताया कि खुटार से बस में बैठे युवक शराब के नशे थे। रास्ते में उन्होंने महिला यात्रियों से अभद्रता कर दी, जिस कारण विवाद हो गया। कानूनी पचड़े से बचने के कारण उन लोगों ने पुलिस को तहरीर नहीं दी है।