फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Gurdwara's Granthi dies in a road accident in Khutar

Shahjahanpur News: खुटार में गुरुद्वारे के ग्रंथी की सड़क हादसे में मौत

Wed, 03 Dec 2025 11:30 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 03 Dec 2025 11:30 PM IST
विज्ञापन
Gurdwara's Granthi dies in a road accident in Khutar
खुटार निवासी ग्रंथी वयंत सिंह का फाइल फोटो। स्रोत : परिजन
खुटार (शाहजहांपुर)। मूलरूप से गांव भानपुर और वर्तमान में खुटार के मोहल्ला इंदिरानगर निवासी और लखीमपुर के गांव मियांपुर कॉलोनी के गुरुद्वारे के ग्रंथी 65 वर्षीय वयंत सिंह की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। उनके साथ बाइक पर लिफ्ट लेकर बैठे रईस भी गंभीर घायल हो गए।
विज्ञापन

वयंत सिंह बुधवार को गुरुद्वारे से बाइक से अपना खेत देखने खुटार के गांव भानपुर आए थे। वहां से वह खुटार आ रहे थे। रास्ते में खुटार के ही गांव मतलूबपुर निवासी रईस ने उनसे लिफ्ट ली। खुटार-पुवायां रोड पर ओवरब्रिज के पास उनकी बाइक में अज्ञात वाहन की टक्कर लग जाने से वयंत सिंह और रईस गंभीर घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर भीड़ लग गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से घायलों को सीएचसी भिजवाया।
विज्ञापन

सीएचसी पर वयंत सिंह को मृत घोषित कर दिया गया। गंभीर घायल रईस को राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। सूचना पाकर ग्रंथी के परिजन भी सीएचसी पहुंचे। ग्रंथी की पत्नी बलवीर कौर पति का शव देखकर बेहोश हो गईं। उनके दो पुत्र रंजीत सिंह, जगजीत सिंह पंजाब के लुधियाना में काम करते हैं। दो पुत्रियों हरजिंदर कौर और रजविंदर कौर की शादी हो चुकी है। थाना प्रभारी आरके रावत ने बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

खुटार निवासी ग्रंथी वयंत सिंह का फाइल फोटो। स्रोत : परिजन

खुटार निवासी ग्रंथी वयंत सिंह का फाइल फोटो। स्रोत : परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed