फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Gujhiya, Namkeen, clothes galore...market painted in the colors of Holi

Shahjahanpur News: गुझिया, नमकीन, कपड़ों की बहार...होली के रंग में रंगा बाजार

Sun, 01 Mar 2026 01:22 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 01 Mar 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
Gujhiya, Namkeen, clothes galore...market painted in the colors of Holi
गोविंदगंज बाजार ​स्थित शोरूम में कपड़ों की खरीदारी करते हुए ग्राहक। संवाद
शाहजहांपुर। होली के रंग में बाजार रंग गया है। बच्चों से लेकर बड़े तक मनपसंद कपड़ों की खरीदारी कर रहे हैं। बाजार में खरीदारों की भीड़ उमड़ रही है। कपड़ों के शोरूम पर लोगों की भीड़ लग रही है। दुकानों पर गुझिया, तरह-तरह की नमकीन, बिस्कुट आदि को खरीदने के लिए लोग पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

पहले लोग होली पुराने कपड़ों को पहनकर खेलते थे। अब नए डिजाइनर कपड़ों को पहनकर होली खेलने लगे है। होली खेलने के लिए तरह-तरह की टीशर्ट, सलवार सूट आदि की बिक्री होने लगी है। पुरुषों के साथ महिलाएं होली खेलने के लिए कपड़े खरीदने में पीछे नहीं है। इसके साथ ही रंग खेलने के बाद लोगों के यहां होली मिलने जाने के लिए भी नए कपड़े खरीद रहे हैं।
विज्ञापन

बच्चों में पार्टी वेयर, टी शर्ट, जींस, बच्चियों में जींस टॉप, फ्राॅक सूट, महिलाओं में डिजाइनर साड़ी की मांग अधिक है। बाजार में खरीदारी के लिए काफी भीड़ हो रही है। माह का आखिरी दिन होने के बाद भी खरीदारी में कोई कमी नहीं है। खासकर लोग बच्चों के लिए उनकी मर्जी के हिसाब से कपड़े खरीद रहे हैं। गर्मी के सीजन को देखते हुए रंग-बिरंगी टी शर्ट की मांग अधिक हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
गुझिया, नमकीन की जमकर हो रही बिक्री
होली के करीब आते ही बाजारों में मिठास घुलने लगी है। रंगों के इस त्योहार पर घर-घर में पसंद की जाने वाली गुझिया दुकानों पर नए अंदाज और नए स्वाद में सज गई हैं। हर साल की तरह मावे से भरी पारंपरिक गुझिया की मांग बरकरार है। मावे से बनी पारंपरिक गुझिया 300 से लेकर चार सौ रुपये किलो तक बाजार में उपलब्ध है। मठरी, सेव और नमकपारे की भी खूब बिक्री हो रही है। लोग तरह-तरह की नमकीन ले रहे हैं। दालमोठ, हींग नमकीन, मिक्स काजू नमकीन आदि की मांग अधिक है। काजू, चाॅकलेट, क्रीम बिस्कुट आदि की बिक्री जमकर हो रही है।
--
दुकानदारों की बातचीत
- बाजार में होली की रौनक है। कपड़ों की खरीदारी जमकर हो रही है। बच्चों से लेकर महिला और पुरुष फैंसी कपड़ों की खरीदारी कर रहे हैं। खासकर बच्चों में खरीदारी का क्रेज अधिक है।


- बलबिंदर सिंह, कपड़ा व्यापारी
-----
- बाजार में हर प्रकार की नमकीन मौजूद है। लोग स्वाद के हिसाब से खरीद रहे हैं। दुकान पर खूब भीड़ लग रही है। चटपटी और काजू नमकीन की मांग अधिक है।
- सुबोध रावत, नमकीन व्यापारी

गोविंदगंज बाजार स्थित शोरूम में कपड़ों की खरीदारी करते हुए ग्राहक। संवाद

गोविंदगंज बाजार स्थित शोरूम में कपड़ों की खरीदारी करते हुए ग्राहक। संवाद

गोविंदगंज बाजार स्थित शोरूम में कपड़ों की खरीदारी करते हुए ग्राहक। संवाद

गोविंदगंज बाजार स्थित शोरूम में कपड़ों की खरीदारी करते हुए ग्राहक। संवाद

गोविंदगंज बाजार स्थित शोरूम में कपड़ों की खरीदारी करते हुए ग्राहक। संवाद

गोविंदगंज बाजार स्थित शोरूम में कपड़ों की खरीदारी करते हुए ग्राहक। संवाद

गोविंदगंज बाजार स्थित शोरूम में कपड़ों की खरीदारी करते हुए ग्राहक। संवाद

गोविंदगंज बाजार स्थित शोरूम में कपड़ों की खरीदारी करते हुए ग्राहक। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed