{"_id":"57b088c74f1c1be5446eaf78","slug":"guests-of-dairy-shah-empire-stretches-of-dirt","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेहमान शाह में डेयरी से फैला गंदगी का साम्राज्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेहमान शाह में डेयरी से फैला गंदगी का साम्राज्य
ब्यूरो /शाहजहांपुर
Updated Sun, 14 Aug 2016 11:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर की घनी आबादी वाले मोहल्ला मेहमान शाह में घरों के बीच कायम डेयरी से गंदगी को बढ़ावा मिल रहा है। पशुओं के गोबर और मूत्र से क्षेत्र में बारिश के दौरान बना तालाब सड़ांध पैदा कर रहा है कि वहां के लोगों का जीना मुहाल है। क्षेत्रवासियों ने डीएम और सिटी मजिस्ट्रेट से भेंट करके आबादी के बीच से डेयरी हटाए जाने की गुहार की।
बीते दिन डीएम पुष्पा सिंह राशन की दुकानों की चेकिंग के उद्देश्य से मेहमान शाह पहुंची तो क्षेत्र के लोगों ने उन्हें मोबाइल पर डेयरी से होने वाली गंदगी की तस्वीरें दिखाते हुए इसस समस्या से निजात दिलाने को प्राथ्रना पत्र दिया। चारखंभा चौराहा के पास रहने वाले सज्जाद अली, मो. कासिम, नजमुद्दीन, इमरान, रेहान, तनवीर आदि ने बताया कि मोहल्ले मेें ईसाई कब्रिस्तान के पास एक व्यक्ति की डेयरी से पूरा मोहल्ला परेशान है।
डीएम से इस मामले में उचित कार्रवाई का आश्वासन मिलने के बाद इसी समस्या को लेकर क्षेत्रवासी सिटी मजिस्ट्रेट विजय शंकर दुबे से मिले। उन्हें बताया कि डेयरी की गंदगी से जहरीले कीड़ों, मच्छरों ने नींद छीन ली है और लोग बीमार पड़ रहे हैं। सिटी मजिस्ट्रेट ने मौका मुआयना कर डेयरी संचालक के विरुद्ध कार्रवाई करने का भरोसा दिया।
विज्ञापन
कारागार के हाफिज
को दिलाएं मानदेय
शाहजहांपुर। शोषित समाज मोर्चा ने पिछले एक दशक से जिला कारागार में ईद, जुमा आदि खास मौकों पर मुस्लिम बंदियों को नमाज पढ़ा रहे मोहल्ला तारीन जलालनगर निवासी हाफिज शफायत उल्ला खां को मुख्यमंत्री से मानदेय दिलाने की अपील की है।
उन्होंने कारागार अधीक्षक को मुख्यमंत्री के नाम दिए ज्ञापन में कहा है कि जेल अधीक्षक के आमंत्रण पर बंदियों को लंबे अरसे से नमाज पढ़ा रहे शफायत उल्ला खां को धार्मिक सौहार्द के बदले कोई पारितोषिक नहीं दिया जा रहा है। इस बारे में शहर इमाम हुजूर अहमद मंजरी ने भी मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर जिला जेल के हाफिज को मासिक मानदेय स्वीकृत करने का अनुरोध किया है।