फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Group of youth saving lives of others by donating blood

रक्तदान कर दूसरों की जिंदगी बचा रहा युवाओं का समूह

Sat, 11 Jun 2022 01:15 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jun 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
Group of youth saving lives of others by donating blood
फैसल रियाज - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। शहर में उत्साही युवकों का एक ऐसा समूह है, जो रक्तदान कर दूसरों की जिंदगी को बचाने के लिए हर समय तैयार रहता है। करीब 100 युवाओं के समूह का रक्त एक नहीं, बल्कि अनगिनत लोगों की रगों में दौड़ रहा है।
विज्ञापन

खून की जरूरत पड़ने पर जब करीबी ही हाथ पीछे खींच लेते हैं, ऐसे मुश्किल समय में ये लोग आगे आते हैं।
कोरोना के समय नगर के युवकों ने जरूरतमंदों की मदद के लिए हेल्पिंग ग्रुप बनाया था। ग्रुप के माध्यम से जरूरतमंदों तक खाना, दवा पहुंचाने जैसे काम किए गए। कोरोना की रफ्तार मंद पड़ने के बाद युवाओं ने लोगों की मदद करना बंद नहीं किया, बल्कि मदद का अंदाज बदल दिया। अब युवा रक्तदान कर लोगों की जान बचाने में जुटे हुए हैं। फाजिल रियाज, अहमद सफवान, सलमान पठान, मुनीब अंसारी, डॉ.फरहान, डॉ.फैजान, नदीम अंसारी, रितेश कुमार, अपूर्व वाजपेयी आदि लोग इस ग्रुप में शामिल हैं। नेतृत्व शिक्षक फैसल रियाज करते हैं। फैसल बताते हैं कि जब किसी को रक्तदान की जरूरत पड़ती है तो व्हाट्सएप ग्रुप हेल्पिंग हैंड पर मैसेज डालते हैं, साथ ही व्हाट्सएप पर स्टेट्स लगाकर देते हैं। इसके बाद एक्टिव मेंबर, कॉलेज के छात्र या रिश्तेदार खून देने के लिए पहुंचते हैं। इस वर्ष में अभी तक करीब 35 लोगों को खून देकर जिंदगी बचा चुके हैं।
विज्ञापन

ब्लड कैंसर की मरीज बालिका को दिया था 23 यूनिट खून
-गत वर्ष जलालाबाद की एक बालिका को ब्लड कैंसर होने की जानकारी फैसल के पास आई थी। उस समय बालिका को 23 यूनिट रक्त दिया था। हालांकि, लड़की की जान नहीं बचाई जा सकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉक्टरों के पास नंबर, जरूरत पर करते कॉल
-युवाओं के नंबर अधिकतर लोगों के पास में हैं। राजकीय मेडिकल कॉलेज के कई डॉक्टर भी युवाओं के संपर्क में रहते हैं। जब किसी को खून की जरूरत होती है तो डॉक्टर सीधे युवाओं से संपर्क साधते हैं।

14 जून को अमर उजाला लगाएगा रक्तदान शिविर
विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर 14 जून को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से राजकीय मेडिकल कॉलेज में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर में लोग रक्तदान कर दूसरों की जान बचाने में अपना योगदान दे सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed