{"_id":"66880c16b49e6f6558033289","slug":"groom-who-came-early-in-morning-in-saharanpur-was-taken-hostage-2024-07-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पूरी रात बरात का इंतजार: तड़के आए दूल्हे को बनाया बंधक, मिर्जापुर के युवक के साथ तय हुई थी शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूरी रात बरात का इंतजार: तड़के आए दूल्हे को बनाया बंधक, मिर्जापुर के युवक के साथ तय हुई थी शादी
Fri, 05 Jul 2024 08:37 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर
अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर
Published by: अनुज कुमार
Updated Fri, 05 Jul 2024 08:37 PM IST
सार
निगोही में आज सुबह तड़के आए दूल्हे को बंधक बनाया। कस्बे के एक मोहल्ले की युवती की शादी मिर्जापुर के युवक के साथ तय हुई थी।
विज्ञापन
अतिथियों के सत्कार की भव्य तैयारी की थी।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
बरातियाें के स्वागत की सारी तैयारियां बृहस्पतिवार की रात धरी रह गई। पूरी रात इंतजार के बाद जब भोर में दूल्हा चार दोस्तों के साथ पहुंचा तो वधु पक्ष के लोगों ने उसे बंधक बनाने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। पूरे दिन समझौता के प्रयास के बाद शाम छह बजे दुल्हन शादी के लिए राजी हो गई।
विज्ञापन
कस्बे के रहने वाले व्यक्ति ने अपनी बेटी की शादी मिर्जापुर के एक गांव में तय की थी। चार जून को बरात आनी थी। बरात की सारी तैयारियां करते हुए करीब चार सौ लोगों से अधिक लोगों के लिए खाना बनवाया गया। बरातियाें को ठहराने के लिए अलग व्यवस्था की थी।
विज्ञापन
शाम को व्यवस्था पूरी होने के बाद दुल्हन के पिता ने होने वाले समधी को कॉल कर मौसम खराब होने के चलते जल्दी बरात लाने की गुजारिश की थी। उन्होंने सहमति दे दी थी। रात 12 बजे तक वधु पक्ष के लोग खाना खाकर चले गए लेकिन बरात नहीं आई। हर बार वर के पिता जल्द आने की बात कहकर टालते रहे।
विज्ञापन
पूरी रात वधु और उसके परिवार के लोग बरात आने का इंतजार करते रहे। सुबह करीब चार बजे दूल्हा अपने चार दोस्तों के साथ आया। उन्हें देखकर वर पक्ष के लोगों ने आपा खो दिया। गुस्से को देखकर दो दोस्त भाग गए। परिजनों ने दूल्हे व उसके दो दोस्तों को कमरे में बंधक बना लिया।
वधु पक्ष ने डॉयल 112 पर कॉल कर पुलिस बुला ली। सिपाही तीनों को थाने ले आए। पूरे दिन समझौते का प्रयास चलता रहा। इंस्पेक्टर अशोक सिंह ने बताया कि शाम को दुल्हन शादी के लिए राजी हो गई है।
मई में चढ़ाया था तिलक
वधु पक्ष के लोगों ने मई में तिलक चढ़ाया था। दूल्हन के पिता ने उस समय एक लाख 51 हजार रुपये की धनराशि देकर बरात तय की थी। दोनों पक्षों के लोग बरात में राजी थे।
चाचा की मौत का बनाया बहाना
देर से बरात लाने पर दूल्हे ने चाचा की मौत का बहाना कर दिया। उसने बताया कि चाचा बरात में शामिल होने आ रहे थे। कासगंज के बाद सड़क हादसे में उनकी मौत हो गई। उनके अंतिम संस्कार के बाद वह आया है।
नर्स से शादी का वादा...शादी पर किया हंगामा
डी-फार्मा का कोर्स किए दूल्हा एटा में निजी अस्पताल में नौकरी करता था। वहां वह एक नर्स के संपर्क में आया था। दूल्हे ने पुलिस को बताया कि शादी तय होने के बाद उसने नर्स से दूरी बनाने का प्रयास किया। बृहस्पतिवार को उसकी शादी की सूचना मिलने पर युवती गांव आ धमकी और उसने हंगामा खड़ा कर दिया। पुलिस से पकड़वाने की धमकी दी। हंगामा होने के चलते बरात की तैयारी अस्त-व्यस्त हो गई। उसे समझाने के बाद वह तड़के पहुंचा था।
दूल्हा सुबह चार बजे आया था। वधु पक्ष की सूचना पर सिपाही उसे थाने ले आए थे। मामले में कोई तहरीर आने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। - बीएस वीर कुमार, सीओ सदर