{"_id":"66527b4acb8a9b3d1108a5d7","slug":"gravel-filled-dumper-collides-with-parked-volvo-bus-ten-devotees-killed-and-25-injured-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1038-119342-2024-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: खड़ी वॉल्वो बस में टकराया बजरी भरा डंपर, दस श्रद्धालुओं की मौत व 25 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: खड़ी वॉल्वो बस में टकराया बजरी भरा डंपर, दस श्रद्धालुओं की मौत व 25 घायल
Sun, 26 May 2024 05:29 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Sun, 26 May 2024 05:29 AM IST
विज्ञापन
खुटार (शाहजहांपुर)। खुटार-गोला रोड पर शनिवार रात ढाबे के बाहर खड़ी वाल्वो बस से बजरी लदा डंपर टकराकर बस के ऊपर ही पलट गया। भीषण हादसे में दस लोगों की मौत हो गई। करीब 35-40 लोग बुरी तरह से घायल हो गए। घायलों को खुटार सीएचसी लाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। कई की हालत काफी गंभीर है। देर रात तक पुलिस बचाव कार्य में लगी हुई थी।
सीतापुर के कमलापुर थाना क्षेत्र के गांव बड़ा जटहा और छोटा जटहा के रहने वाले करीब 80 लोग पूर्णागिरी दर्शन के लिए वॉल्वो बस से शनिवार रात निकले थे। खुटार-गोला मार्ग पर कस्बे के पास एक ढाबे में खाना खाने के लिए बस रुकी। बस से उतरकर कुछ लोग खाना खाने चले गए। कई लोग अंदर बैठे रहे। रात करीब 10:30 बजे खुटार से गोला की ओर जा रहे बजरी लदे डंपर ने किनारे खड़ी बस में जोरदार टक्कर मार दी और बस के ऊपर ही पलट गया। डंपर में भरी बजरी भी बस के अंदर भर गई। हादसे के बाद अफरातफरी मच गई।
सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किए। क्रेन की सहायता से ट्रक को हटाने का प्रयास किया जा रहा है। बस से बजरी हटाते हुए घायलों को बाहर निकाला गया। हादसे में दस लोगों की मौत हो गई है। 35-40 लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को तत्काल एंबुलेंस से सीएचसी ले जाया गया। सीएचसी लाए गए पांच लोगों की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है। सूचना पर डीएम उमेश प्रताप सिंह और एसपी अशोक कुमार मीणा रात करीब 12:45 पर मौके पर पहुंच गए। बचाव कार्य का जायजा लिया। अजय, छुटकी सहित सात शव सीएचसी पर लाए हैं।
विज्ञापन
राजकीय मेडिकल कॉलेज ले जाई जा रही केदारी की पत्नी सोमवती की रास्ते में मौत हो गई है। दो शव मौके पर रखे थे। अन्य कई घायलों की हालत भी काफी गंभीर है।