फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   govt have to accepts demands by teachers

सरकार को माननी ही होंगी शिक्षकों की मांगें

Tue, 22 Aug 2017 10:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो,शाहजहांपुर
अमर उजाला ब्यूरो,शाहजहांपुर Updated Tue, 22 Aug 2017 10:38 PM IST
विज्ञापन
govt have to accepts demands by teachers
- फोटो : amar ujala

प्राथमिक शिक्षक संघ की जिला इकाई ने प्रांतीय आह्वान पर मंगलवार से दो दिवसीय धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। खिरनीबाग रामलीला मैदान में पहले दिन जिला इकाई के पदाधिकारियों के साथ ब्लाक अध्यक्षों, मंत्रियों और कोषाध्यक्षों ने धरना दिया। बुधवार को जनपद के सभी शिक्षक सामूहिक अवकाश लेकर धरना-प्रदर्शन करेंगे। धरना का नेतृत्व करते हुए प्रांतीय कोषाध्यक्ष एवं जिलाध्यक्ष संजय सिंह ने कहा कि संघ ने शिक्षक हित के लिए कई आंदोलन किए और सरकारों को शिक्षकों की न्यायोचित मांगें मानने के लिए मजबूर होना पड़ा। इस बार भी शिक्षकों की न्यायोचित मांगों के आगे सरकार को झुकना पड़ेगा। जिला मंत्री देवेश वाजपेयी ने कहा कि पहले दिन मात्र पदाधिकारी ही सांकेतिक धरना दे रहे हैं। बुधवार को जनपद के समस्त शिक्षक प्रदर्शन कर सोए शासन को जगाने का प्रयास करेंगे। यदि फिर भी शासन के कानों मे जूं नहीं रेगी तो मजबूर होकर प्राथमिक शिक्षक सड़क पर उतर कर अपनी ताकत का अहसास कराएंगे। जिला उपाध्यक्ष सरताज अली के संचालन में धरना स्थल पर जिला मीडिया प्रभारी राजकुमार तिवारी, मुनीश मिश्रा, नीरज मिश्रा, नवेंदु मिश्र, रविंद्र पाल प्रजापति, आदेश अवस्थी, अरविंद सिंह, यशपाल सिंह, केके सिंह, अर्चना श्रीवास्तव, संगीता रस्तोगी, सीमा सिंह, अर्चना तिवारी, सुषमा गुप्ता आदि ने भी विचार व्यक्त किए। पहले दिन धरना में शामिल होने वालों में प्रेमपाल गंगवार, विनय गुप्ता, दाताराम, आदेश सिंह, धर्मेंद्र सिंह, महेंद्र सिंह, अरविंद त्रिपाठी, प्रद्युम्न सिंह, दिनेश आनंद, शिवकुमार, प्रशांत आहूजा, नरमन कुमार, मुदित सेठ, राजकुमार सिंह, अरविंद गौतम, विकास मिश्र, बलवीर सहाय, शिवकिशोर मिश्र, अभिनय मिश्र, राजकुमार, पंकज पांडेय, प्रदीप सिंह, राहुल तोमर आदि शिक्षक शामिल रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed