फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Governor in Shahjahanpur

छह घंटे तक रहेंगी राज्यपाल, तैयारियों में जुटा रहा प्रशासन

Sun, 02 Oct 2022 12:34 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 02 Oct 2022 12:34 AM IST
सार

गांधी जयंती पर विनोबा सेवा आश्रम के कार्यक्रमों में शामिल होने आ रहीं राज्यपाल आनंदी बेन पटेल जनपद में करीब छह घंटे तक रहेंगी।बरेली मोड़ की तरफ प्रत्येक वाहन का आना प्रतिबंधित रहेगा।

विज्ञापन
Governor in Shahjahanpur

विस्तार

शाहजहांपुर। गांधी जयंती पर विनोबा सेवा आश्रम के कार्यक्रमों में शामिल होने आ रहीं राज्यपाल आनंदी बेन पटेल जनपद में करीब छह घंटे तक रहेंगी। इसके लिए चार दिन से सरकारी तंत्र तैयारी कर रहा है।
विज्ञापन

डीएम उमेश प्रताप सिंह ने एसपी एस आनंद और अन्य अधिकारियों के साथ कार्यक्रम स्थलों के अलावा रिलायंस के हेलीपैड और अतिथि गृह का निरीक्षण कर वहां बाकी बचे काम पूरे कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

राज्यपाल के सभी कार्यक्रम बरतारा स्थित आश्रम और छीतेपुर गांव में होने हैं। वहां आतिथ्य व्यवस्था आयोजकों ने संभाली है, जबकि प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी वीवीआईपी की सुरक्षा और कानून व्यवस्था के नजरिये से सारी कमियां दूर कराने में जुटे रहे। एडीएम प्रशासन रामसेवक द्विवेदी ने कहा कि आश्रम और छीतेपुर में होने वाले कार्यक्रमों के लिए जगह बहुत कम है। इसलिए दोनों जगह सीमित आकार के पंडाल बनाए गए हैं। एडीएम के अनुसार आयोजकों ने भी स्थानाभाव को देखते हुए सीमित संख्या में आमंत्रण पत्र जारी किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
राज्यपाल का मिनट टू मिनट कार्यक्रम : एक नजर
10:40 बजे : राज्यपाल का रिलायंस हेलीपैड पर आगमन, 10.45 बजे : हेलीपैड से विनोबा सेवा आश्रम को प्रस्थान, 11: 00 बजे: राज्यपाल का विनोबा आश्रम में आगमन, 11:11 बजे: संत विनोबा भावे की प्रतिमा पर माल्यार्पण, 11:15 बजे: जनप्रतिनिधियों के साथ सूत यज्ञ चरखा कार्यक्रम, 11:30 बजे : विश्व अहिंसा दिवस पर गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण, 11:45 बजे: महिलाओं के स्वावलंबन केंद्र का शुभारंभ व निरीक्षण, 12: 00 बजे : गांधी जयंती समारोह कार्यक्रम में भाग लेंगी, 13:30 बजे : अन्नपूर्णा भवन में सामूहिक सहभोज, 15: 00 बजे : आश्रम से छीतेपुर स्थित जयप्रभा कुटीर को प्रस्थान, 15:15 बजे : ग्राम स्वराज्य सम्मेलन में संबोधन, 16:15 बजे : छीतेपुर से रिलायंस हेलीपैड को प्रस्थान, 16:40 बजे : रिलायंस हेलीपैड पर आगमन, 16:45 बजे : हेलीकॉप्टर से लखनऊ प्रस्थान
राज्यपाल के कार्यक्रम को देखते हुए आज हाईवे पर रहेगा रूट डायवर्ट
शाहजहांपुर। बरतारा स्थित विनोबा सेवा आश्रम में रविवार को राज्यपाल के कार्यक्रम को देखते हुए रूट डायवर्जन कर दिया गया। सुबह सात बजे से पांच बजे तक वाहनों का रूट डायवर्ट रहेगा।

एसपी एस. आनंद ने बताया कि बरेली की तरफ से आने वाले सभी वाहनों को नगरिया मोड़ से रिंग रोड होते हुए गुजारा जाएगा। बरेली मोड़ की तरफ प्रत्येक वाहन का आना प्रतिबंधित रहेगा। इसी तरह फर्रुखाबाद, जलालाबाद, कांट की तरफ से आने वाले वाहनों को नगरिया मोड़ की तरफ भेजा जाएगा। इस बीच बरेली मोड़ से हरदोई चौराहे की तरफ वाहनों का आवागमन बंद रहेगा। हरदोई की तरफ से आने वाले भारी वाहनों को बरेली मोड़, नगरिया मोड़(रिंग रोड) होते हुए आगे भेजा जाएगा। हरदोई चौराहे से मेजबान तिराहा की तरफ वाहनों का आवागमन पूरी तरह बंद रखा जाएगा। जमुका तिराहे पर मोहम्मदी की तरफ से किसी भी प्रकार के वाहनों के आवागमन पर पाबंदी रहेगी। इसी तरह लखनऊ, सीतापुर की तरफ से आने वाले वाहनों का हरिहरपुर संपर्क मार्ग (जनपद लखीमपुर की सीमा में) से जिले की तरफ आवागमन एकल मार्ग से दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed