{"_id":"61f982a5a4cbc176c9451090","slug":"government-should-promote-sports-and-sportspersons-shahjahanpur-news-bly474141225","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेल और खिलाड़ियों को बढ़ावा देने वाली हो सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेल और खिलाड़ियों को बढ़ावा देने वाली हो सरकार
विज्ञापन
अजय पाल वर्मा
- फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। आजकल चुनावी दौर चल रहा है। राजनीतिक दल व प्रत्याशी अपनी उपलब्धियों को गिनाने के साथ नए वायदे कर रहे है, तो जनता ने अपने मताधिकार का प्रयोग करने को लेकर सजग है। हर वर्ग उसी प्रत्याशी और सरकार के पक्ष में मतदान करने की बात कर रहा है, जोकि उनके हित में काम करे। ऐसे ही खेल को ही अपना सब कुछ मानने वाले खिलाड़ी भी तय कर चुके हैं, उन्हें किसको वोट और सपोर्ट करना है।
शहर के खिलाड़ियों का कहना है कि हर प्रत्याशी व राजनीतिक दल लंबे-चौड़े वादे कर रहे हैं, लेकिन खेल और खिलाड़ियों के विषय में कोई बात नहीं कर रहा। विधायक ऐसा होना चाहिए, जोकि खेल और खिलाड़ी दोनों प्रोत्साहित करें। खेल मैदान, सामान और सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए काम करे।
खेल और खिलाड़ियों पर जितना ध्यान दिया जाना उतना कोई नहीं दे रहा। जबकि एक खिलाड़ी खुद को साबित करने के लिए जी-तोड़ मेहनत करता है। इसके बाद भी अगर सुविधाओं के अभाव में उसे अपनी मंजिल नहीं मिलती, तो वह निराश हो जाते हैं। विधायकों को अपने क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं के लिए सुविधाएं उपलब्ध करानी चाहिए, जिससे खेलों को बढ़ावा मिलेगा। - अजय यादव, पॉवरलिफ्टिंग अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी
विज्ञापन
शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में मैदान और स्टेडियम ही नहीं है। जगह-जगह खेल मैदान तैयार किए जाए और स्टेडियम में खिलाड़ियों को प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जाना चाहिए। खेल सामग्री समेत खिलाड़ियों की जरूरतों पर ध्यान दिया जाए, लेकिन खेल और खिलाड़ियों के विषय में कोई प्रत्याशी या दल बात नहीं करता है। खेल के प्रति रुचि रखने वाला विधायक व सरकार बनना चाहिए। - राजा हुसैन, हॉकी खिलाड़ी
खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं है, उनको निखारने के लिए सुविधाएं देने की जरूरत है। हर चुनाव में सड़क, पानी, घर, बिजली आदि को लेकर बात होती है। प्रत्याशी और राजनीतिक दल इन सब चीजों को उपलब्ध कराने का वादा करते हैं। खेल व खिलाड़ियों को मुद्दा नहीं बनाया जाता है। जबकि ओलंपिक जैसे खेलों में देश के खिलाड़ियों से बहुत उम्मीदें की जाती हैं। - विपिन अग्निहोत्री, सचिव, शतरंज खेल संघ शाहजहांपुर।
खिलाड़ियों की प्रतिभा को निखारने और उसे आगे बढ़ाने वाले जनप्रतिनिधि और सरकार होनी ही चाहिए। स्टेडियम के साथ ही स्कूल व कॉलेजों में खिलाड़ियों को प्रशिक्षण दिए जाने की व्यवस्था हो। एनसीसी, स्काउट गाइड, एथलीट, क्रिकेट, हॉकी, फुटबाल, बॉस्केटबॉल और इंडोर गेम हर जगह होने चाहिए। अफसोस की बात है कि कोई जनप्रतिनिधि या सरकार इस ओर जरूरत के मुताबिक ध्यान नहीं देती है। - मनोज कुमार, क्रिकेट कोच

राजा हुसैन- फोटो : SHAHJAHANPUR

विपिन अग्निहोत्री- फोटो : SHAHJAHANPUR

मनोज कुमार- फोटो : SHAHJAHANPUR