फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   govansh

हाईवे पर घूम रहे गोवंशीय पशु बने खतरा

Sat, 28 Aug 2021 12:59 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 28 Aug 2021 12:59 AM IST
विज्ञापन
govansh
पुवायां में हाईवे पर बैठे पशु - फोटो : POWAYAN
पुवायां (शाहजहांपुर)। गली-मोहल्लों और खेतों के अलावा हाईवे पर खुलेआम विचरण कर रहे आवारा पशु अब जानलेवा होने लगे हैं। पशुओं के हमले में अब तक कई लोगों की जान भी जा चुकी है। हादसे का भी हर समय डर बना रहता है। इसके बाद भी संबंधित अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन

गांव, कस्बे, खेत, खलिहान सें लेकर हाईवे तक आवारा पशु बहुतायत में घूमते मिल जाएंगे। पुवायां तहसील क्षेत्र में केवल पुवायां नगर में कान्हा पशु आश्रय बनवाया गया है, इसके अलावा खुटार में राजकीय गोसदन है और गांवों में भी अस्थाई गोशाला बनाई गई है, लेकिन इसके बाद भी आवारा पशुओं की भरमार है। गांवों में बनी गोशालाएं ठप हो चुकी हैं।
विज्ञापन

सांड़ों को गोशाला में नहीं रखते लोग
स्थाई और अस्थाई गोशालाओं में ग्वाले किसी भी सांड़ को नहीं रखकर केवल गायों को ही रखते हैं। राजकीय गोसदन से लेकर पुवायां की कान्हा पशु आश्रय तक का सही हाल है। ग्वाले बताते हैं कि अधिकारियों के निर्देश हैं कि सांड़ गोशाला में न रखे जाएं। ऐसे में सांड़ों के साथ ही तमाम गाएं भी खुलेआम घूम रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचाने के साथ ही हाइवे पर हादसों का सबब बन रहे हैं। रात में दोनों तरफ से वाहन आ जाने पर तेज रोशनी के कारण पशु नहीं दिख पाते और वाहन इनसे टकरा जाते हैं। पुवायां क्षेत्र में रोजाना ही एक न एक पशु की हादसे में मोत हो रही है और लोग भी गंभीर रूप से घायल हो जाते हैं, कई बार उनकी मौत तक हो जाती है।
खुटार-पुवायां हाईवे पर गांव लक्ष्मीपुर के पास तमाम पशु हाईवे पर ही बैठे रहते हैं। रात में काले रंग वाले पशु तब दिखते हैं, जब वाहन बिल्कुल पास पहुंच चुका होता है। ऐसे में कई बार वाहन पशुओं से टकरा जाता है और लोग घायल हो जाते हैं।
बंडा के मुख्य चौराहे पर तमाम पशु डेरा जगाए रहते हैं। इस कारण यहां आए दिन हादसे होते रहते हैं। लोगों की तमाम शिकायतों के बाद भी अधिकारी ध्यान नहीं देते हैं। भाकियू सहित कई संगठन पशुओं को गोसदन भिजवाने की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन कर चुके हैं, लेकिन समस्या जस की तस है।

पुवायां कसबे में हाईवे पर तमाम पशु बैठे रहते हैं। शाम को पशुओं की संख्या बढ़ जाती है। कस्बे के तमाम पशुपालक अपने पशुओं को छुट्टा छोड़ देते हैं। इससे वाहन चालक हादसों का शिकार हो जाते हैं। नगर पालिका के अधिकारी अभियान चलाने की बात कह कर चुप्पी साधकर बैठ जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed