फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Goods Worth Thousands Stolen from Shops After Shutters Are Broken Open

Shahjahanpur News: शटर तोड़कर दुकानों से हजारों का सामान चोरी

Thu, 16 Apr 2026 01:47 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 16 Apr 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
Goods Worth Thousands Stolen from Shops After Shutters Are Broken Open
बंडा। पुवायां मार्ग पर भूड़ा मोड़ के पास अशोक कुमार की दुकान का शटर तोड़कर मंगलवार की रात चोर वहां से जनरेटर का अल्टरनेटर और तार समेत हजारों का सामान उठा ले गए।
विज्ञापन

अशोक ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि भूड़ा मोड़ पर उनका कोल्हू और आटा चक्की लगी हुई है। पास में टेंट की भी दुकान है। चोरों ने दुकान के शटर और उसमें लगा ताला तोड़ दिया। बाद में दुकान के अंदर घुसकर वहां रखा जनरेटर का अल्टरनेटर खोल लिया और तार समेत कुछ अन्य सामान भी समेट ले गए। चोरी गए सामान का मूल्य करीब 30 हजार रुपये है। यह भी बताया कि पास में बनी दलजीत सिंह की दुकान में नकब लगाकर वहां से भी चोर जनरेटर का अल्टरनेटर और कुछ औजार उठा ले गए। थाना प्रभारी प्रदीप कुमार राय ने बताया कि मामले की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed