फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Goods train derailed at Roza Junction rail traffic could be resumed late at night

Shahjahanpur News: रोजा जंक्शन पर डिरेल हुई मालगाड़ी..., देर रात सुचारू हो सका रेल यातायात

Sat, 10 Aug 2024 04:04 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर
अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 10 Aug 2024 04:04 PM IST
सार

लखनऊ की ओर जा रही मालगाड़ी के पहिये शुक्रवार रात रोजा जंक्शन स्टेशन पर पटरी से उतर गए। इससे डाउनलाइन पर रेल यातायात प्रभावित हो गया। देर रात यातायात सुचारू हो सका। 

विज्ञापन
Goods train derailed at Roza Junction rail traffic could be resumed late at night
रोजा जंक्शन पर हुई थी घटना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर के रोजा में डाउन लाइन पर रेल यातायात बाधित होने से शनिवार को ट्रेनें घंटों देरी से चलीं। इसकी वजह से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। शुक्रवार रात रोजा जंक्शन स्टेशन पर मालगाड़ी के चक्के उतरने से डिरेल हो गई थी। रात में करीब 90 मिनट तक रेल यातायात बाधित रहा। साढ़े तीन घंटे बाद सुचारू रूप से ट्रेनों का संचालन हो सका।

विज्ञापन


शुक्रवार रात को 9:30 बजे शाहजहांपुर से लखनऊ की ओर जा रही मालगाड़ी रोजा जंक्शन स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर तीन पर पहुंच रही थी। तभी अचानक मालगाड़ी के एक डिब्बे के पहिये पटरी से उतर गए। लोको पायलट द्वारा पॉवर केबिन व कंट्रोल को सूचना दिए जाने के बाद पीछे से आने वाली ट्रेनों को रोकने के आदेश दे दिए गए। इसके बाद 90 मिनट तक ट्रेनों का संचालन नहीं हो सका और शाहजहांपुर से लेकर बरेली तक ट्रेनें रुकी रहीं। 
विज्ञापन


इसके बाद ट्रेनों को रोजा जंक्शन के दूसरे प्लेटफार्म से निकालना शुरू किया गया। रात करीब एक बजे मालगाड़ी के पहियों को पटरी पर लाने के बाद ट्रेनों का परिवहन  सुचारू रूप से शुरू हुआ। डिरेलमेंट की संयुक्त रिपोर्ट बनाकर मंडल मुख्यालय भेज दी गई है। प्रथमदृष्टया जांच में कैरिज एंड वैगन निरीक्षक को दोषी पाया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

पॉवर केबिन में तकनीकी कमी के चलते ट्रेनों का संचालन हुआ प्रभावित 
शनिवार के दिन रोजा पावर केबिन में तकनीकी कमी के कारण ट्रेनों का संचालन प्रभावित हो गया। ट्रेन संख्या 05459 गोंडा-शाहजहांपुर पैसेंजर पूर्वाह्न 11:50 से शाम 3:00 बजे तक बरतारा रेलवे स्टेशन पर खड़ी रही। 14603 जनसाधारण एक्सप्रेस एक घंटा आउटर पर रोका गया। इस बीच बरतारा रेलवे स्टेशन पर पानी न होने के कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। यात्री ट्रेन मैनेजर और लोको पायलट के पास जाकर बार-बार पूछताछ करते रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed