{"_id":"5ea4692c8ebc3e908256783f","slug":"going-home-after-seeing-the-daughter-s-relationship-shahjahanpur-news-bly4038335151","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुत्री का रिश्ता देखकर घर जा रहे पिता की सड़क हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुत्री का रिश्ता देखकर घर जा रहे पिता की सड़क हादसे में मौत
विज्ञापन
पुवायां। पुत्री की शादी के लिए लड़का देख कर वापस घर जा रहे पिता की ट्रक से कुचलकर मौत हो गई। जानकारी पर परिवार वाले पहुंचे तो ड्राइवर और उसके मालिक की गिरफ्तारी के बाद ही पोस्टमार्टम के लिए अड़ गए। इस पर एक दरोगा से काफी देर नोकझोंक हुई। बाद में पहुंचे एसओ ने सभी को समझाबुझाकर शांत कराया। इसके बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
पुवायां के गांव नौहा निवासी 44 वर्षीय संतोष कुमार बाइक से भाई मुरारीलाल के साथ शुक्रवार को खुटार कस्बे में पुत्री के लिए रिश्ता तय करने गए थे। शनिवार सुबह वापस घर जाते समय खुटार पुवायां मार्ग पर गांव रामपुर कलां में बाइक मेें पीछे से ट्रक ने टक्कर मार दी। इस पर संतोष कुमार ट्रक के पहिये के नीचे आ गए और कुचलकर उनकी मौत हो गई जबकि बाइक चला रहे मुरारीलाल हादसे में बाल बाल बच गए। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़ कर फरार हो गया। इसी बीच सूचना पाकर संतोष कुमार के परिवार के तमाम लोग मौके पर पहुंच गए। आधे घंटे बाद पुलिस भी पहुंची। इस पर आक्रोशित परिवार के लोग ट्रक चालक और उसके मालिक की गिरफ्तारी के बाद ही शव पोस्टमार्टम के लिए ले जाने की मांग करने लगे। इस दौरान एक दरोगा का संतोष के परिवार के लोगों से नोकझोंक शुरू हो गई। जानकारी पाकर थानाध्यक्ष जयशंकर सिंह पहुंचे और लोगों को समझाकर शांत कराया और शव पोस्टमार्टम को भेजा। इधर, संतोष की मौत से घर में चीख पुकार मच गई। पुत्री वंशिका, पुत्र रिंकू, अमन, अभिषेक, आदित्य और पत्नी लज्जावती का रो रोकर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष ने बताया कि संतोष के भाई मुरारीलाल ने तहरीर दी है। ट्रक को कब्जे में लेकर चालक पर रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है।
समझाने की जगह संतोष के परिवार वालों से भिड़ा दरोगा
पुवायां। ट्रक से कुचलकर संतोष कुमार की मौत होने के बाद मौके पर पहुंचे परिवार वालों ने शव को पुलिस को सौंपने से इन्कार कर दिया। परिवार वालों ने मांग रखी कि पहले ट्रक मालिक और ड्राइवर को पकड़ा जाए, नहीं तो वे ट्रक में आग लगा देंगे। इस पर खुटार थाने का एक दरोगा लोगों को समझाने की जगह उनसे भिड़ गया। यही नहीं दरोगा संतोष के परिवार के लोगों को चुनौती देने लगा। इस दौरान दरोगा से परिवार वालों की जमकर नोकझोंक हुई। बाद में थानाध्यक्ष ने लोगों को समझाकर शांत कराया।