{"_id":"1c03b16c9b8a77b2f8de397780f2b272","slug":"gm-besieged-by-the-trade-unions-submitted-memoranda-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मजदूर संगठनों ने किया जीएम का घेराव, सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मजदूर संगठनों ने किया जीएम का घेराव, सौंपा ज्ञापन
रौसरकोठी/रोजा।
Updated Fri, 07 Aug 2015 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बंदी के कगार पर पहुंची रोजा चीनी मिल के श्रमिक संगठनों ने बृहस्पतिवार को मिल गेट के बाहर प्रदर्शन किया और जीएम वीके मालपानी का घेराव कर मांग पत्र सौंपा। श्रमिक संगठनों ने मिल को बंद न करने और मजदूरो को हित में काम करने की अपील की है।
बता दें कि रोजा चीनी मिल के प्रबंधन ने एक अगस्त से मिल की मशीनों का काम बंद कर दिया था और अपने कर्मियो को घर जाने के निर्देश दे दिये थे। इससे यहां के श्रमिकों में आक्रोश फैल गया था। बुधवार को रोजा शुगर वक्र्स मजदूर संगठन के अध्यक्ष रवींद्र शुुक्ला ने इस मामले में डीएम को अवगत कराया था। यद्यपि कि मिल प्रबंधन लगातार यही कह रहा है कि ऐसा सरकार पर दबाव बनाने के लिये किया जा रहा है, लेकिन यहां के श्रमिक संगठनों को मिल प्रबंधन पर भरोसा नहीं रह गया। बृहस्पतिवार को रोजा शुुगर मिल इंपालइज यूनियन और रोजा शुगर वक्र्स मजदूर संगठन ने संयुक्त रूप से मिल गेट के बाहर प्रदर्शन कर धरना दिया। बाद में ट्रेड यूनियन के अध्यक्ष भगवान सिंह की अगुवाई में दर्जनों पदाधिकारियों ने मिल के प्रबंधक वीके मालपानी से वार्ता कर एक ज्ञापन सौंपा है।
ज्ञापन में कहा गया है कि सेवायोजको द्वारा गुपचुप ढंग से मिल को बंद करने का जो फैसला लिया गया है वह नियम विरूद्ध है। इससे यहां कार्यरत एक हजार कर्मियों का भविष्य दांव पर लग गया है। वार्ता के दौरान जीएम मालपानी ने श्रमिको के शिष्टमंडल को आश्वस्त किया है कि किसी भी कर्मचारी का अहित नही होने दिया जायेगा। यदि मिल बंद करने की स्थित होगी तो पहले उनको नोटिस और बाद मे कंपनसेशन दिया जायेगा।
विज्ञापन
नवादा दरोबस्त, जलालपुर में लगे स्वास्थ्य शिविर
खुदागंज। क्षेत्र के गांव नवादा दरोबस्त में पूर्व माध्यमिक स्कूल में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस मौके पर डाक्टरों ने तमाम लोगों के स्वास्थ्य का चेकअप किया गया। स्वास्थ्य शिविर में जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. लक्ष्मण सिंह, डा. मो. शजर, डा. जहरा हुदा, अजीत सिंह, डा. अभिषेक शाक्य, डा. आरिफा, डा. भगवानदीन, शोबी अली, दुर्गा रानी, ग्राम प्रधान मुन्नी देवी आदि का सहयोग रहा।
उधर, गांव जलालपुर में फौजी परवेन्द्र सिंह के आवास पर नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कैंप का आयोजन किया गया। इसमें पीजीआई लखनऊ के न्यूरो विशेषज्ञ डा. नादर ने मशीनों द्वारा रोगियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। इस अवसर पर व्यवस्था दिवाकर सिंह, सुखवीर सिंह, रामबाबू गुप्ता, झब्बूलाल गंगवार, उमेश सिंह, रमनपाल सिंह, डा. सलीम अंसारी आदि का सहयोग रहा।
व्यापारी के निधन पर जताया दुख
खुदागंज। कस्बे के प्रतिष्ठित व्यापारी बुद्धसेन गुप्ता के निधन पर व्यापारियों ने एक शोकसभा का आयोजन किया गया। इस मौके पर व्यापारियों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। गुप्ता के निधन पर व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठान बंद रखे। शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में व्यापार मंडल अध्यक्ष कृपाशंकर रस्तोगी, पूर्व नगर पंचायत चेयरमेन सुधीर सिंह, विश्वमोहन अग्रवाल, राशिद बेग, पवनेश गुप्ता ,शेखर गुप्ता, राजीव सिंह, मो. जाहिर अंसारी, रामबाबू गुप्ता आदि शामिल रहे।
जलालपुर में लगाई जाएंगी मरकरी लाईटें
खुदागंज। क्षेत्र के गांव जलालपुर में वैकल्पिक ऊर्जा विभाग मरकरी लाईटें लगाई जाएंगी। सीडीओ पुलकित खरे के निर्देश पर क्षेत्र के जनेश्वर मिश्र योजना के अंतर्गत चयनित गांव जलालपुर में एक दर्जन सौर ऊर्जा मरकरी लाइटें लगाने के निर्देश वैकल्पिक ऊर्जा संस्थान (नेडा)के अधिकारियों को दिये गये हैं।