फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Give us a cattle catcher, we will deliver the stray animals to the cowshed.

Shahjahanpur News: हमें दे दो कैटल कैचर, गोशाला पहुंचा देंगे छुट्टा पशु

Thu, 25 Jan 2024 03:23 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Thu, 25 Jan 2024 03:23 AM IST
विज्ञापन
Give us a cattle catcher, we will deliver the stray animals to the cowshed.
खुटार में ब्लाक प्रमुख को भाजपा नेता के साथ पत्र देते ग्रामीण। संवाद
खुटार। खेतों में फसलों को नुकसान पहुंचा रहे छुट्टा पशुओं से परेशान किसान बुधवार को ब्लॉक कार्यालय पहुंच गए। खंड विकास अधिकारी को संबोधित ज्ञापन ब्लॉक प्रमुख को सौंपकर उन्होंने कैटल कैचर देने की मांग की। कहा कि वह खुद ही छुट्टा पशुओं को पकड़कर सुरक्षित तरीके से गोशाला पहुंचा देंगे। उन्हें इस संबंध में अनुमति प्रदान कर दी जाए।
विज्ञापन

भाजपा के मंडल महामंत्री देव पटेल के नेतृत्व में ग्राम पंचायत सहारु के पहुंचे किसानों ने बताया कि क्षेत्र में छुट्टा पशुओं से किसान त्रस्त हैं। खुलेआम घूम रहे पशु फसल खराब कर रहे हैं। साथ ही कई लोगों पर हमला करके गंभीर रूप से घायल भी कर चुके हैं। भीषण ठंड में किसान रात में जागकर फसलों की रखवाली कर रहे हैं। इससे फसलों को बचाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस दौरान सहारु की प्रधान जसोदा देवी, अमित कुमार, छेदालाल, वीरेंद्र कुमार, पुष्कर वर्मा, अनिल कुमार, भूपेंद्र कुमार, महादेव प्रसाद, विजय कुमार, अभिषेक गुप्ता, सुधाकर, हरिशंकर, जगदीश मौजूद थे।
विज्ञापन

-------
बीडीओ का दावा- दो माह में पकड़े सवा पांच सौ पशु
- ब्लाॅक क्षेत्र में हाईवे से लेकर गांवों और खेतों में छुट्टा पशुओं के झुंड घूम रहे हैं। खेतों में घुसकर पशु कुछ ही देर में एक-दो बीघा से एकड़ तक फसल चर जाते हैं। खंड विकास अधिकारी वीरेंद्र मिश्रा का दावा है कि नवंबर और दिसंबर में 493 और जनवरी में 32 छुट्टा पशुओं को पकड़कर गोशाला भिजवाया गया है लेकिन इन दावों की पोल खोलने के लिए सड़कों पर घूम रहे छु्ट्टा पशु काफी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
ग्रामीण मिले थे। ठंड की वजह से गोशाला में पशुओं की संख्या नहीं बढ़ाई जा सकती। सिमरा वीरान में जल्द ही नंदी शाला की बाउंड्री बननी है। मैंने उन्हें दस से पंद्रह दिन में समस्या का समाधान कराने के लिए आश्वासन दिया है।
नमित दीक्षित, ब्लॉक प्रमुख खुटार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed