फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Girls were made aware of cyber security in the police ki pathshala in Shahjahanpur

शाहजहांपुर: 'पुलिस की पाठशाला' में छात्राओं को किया गया जागरूक, साइबर सुरक्षा की दी जानकारी

Sat, 29 Aug 2026 06:15 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: Mukesh Kumar Updated Sat, 29 Aug 2026 06:15 PM IST
सार

शाहजहांपुर के नेशनल गर्ल्स इंटर कॉलेज में शनिवार को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से 'पुलिस की पाठशाला' आयोजित की गई। इसमें करीब 60 छात्राओं को साइबर और महिला सुरक्षा की जानकारी दी गई। 

विज्ञापन
Girls were made aware of cyber security in the police ki pathshala in Shahjahanpur
नेशनल गर्ल्स इंटर कॉलेज में हुआ पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

शाहजहांपुर के अलीजई मोहल्ले स्थित नेशनल गर्ल्स इंटर कॉलेज में अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें छात्राओं को साइबर सुरक्षा, महिला सुरक्षा, हेल्पलाइन नंबरों और किसी के परेशान करने पर उठाए जाने वाले जरूरी कदमों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में करीब 60 छात्राओं ने भाग लिया।

विज्ञापन


मुख्य अतिथि सीओ सिटी देवव्रत वाजपेयी ने छात्राओं को पुलिसिंग से संबंधित जानकारी दी। उन्होंने बताया कि किसी भी तरह की परेशानी, छेड़छाड़ अथवा धमकी मिलने पर चुप न रहें। इसकी जानकारी तत्काल अपने अभिभावकों, शिक्षकों अथवा पुलिस को दें। आपात स्थिति में 112, महिला संबंधी शिकायत के लिए 1090 तथा साइबर ठगी होने पर 1930 हेल्पलाइन पर संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन


उन्होंने छात्राओं को सोशल मीडिया के सुरक्षित इस्तेमाल के प्रति भी जागरूक किया। कहा कि अनजान लोगों की फ्रेंड रिक्वेस्ट स्वीकार न करें और अपनी फोटो, मोबाइल नंबर, घर का पता या बैंक संबंधी जानकारी किसी से साझा न करें। संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने से बचें। किसी फर्जी आईडी से परेशान करने, अशोभनीय संदेश भेजने या फोटो वायरल करने की धमकी मिलने पर स्क्रीनशॉट सुरक्षित रखें और पुलिस को सूचना दें।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ सिटी ने कहा कि पुलिस का उद्देश्य केवल अपराधियों पर कार्रवाई करना नहीं, बल्कि लोगों को अपराध से बचाव के प्रति जागरूक करना भी है। छात्राओं से आत्मविश्वास के साथ अपनी बात रखने और आवश्यकता पड़ने पर तत्काल मदद मांगने की अपील की गई। कार्यक्रम में विद्यालय की शिक्षिकाएं भी मौजूद रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed