फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Girls took out a rally for road safety, made aware

जागरूकताः सड़क सुरक्षा जागरूकता के लिए छात्राओं ने निकाली रैली

Thu, 19 May 2022 11:50 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 19 May 2022 11:50 PM IST
विज्ञापन
Girls took out a rally for road safety, made aware
सड़क सुरक्षा जागरुकता अभियान के तहत रैली निकालती छात्राएं । संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत कंपोजिट विद्यालय किला नगर क्षेत्र के छात्राओं ने रैली निकाली। रैली को बीएसए सुरेंद्र सिंह व एआरटीओ प्रशासन महेंद्र प्रताप सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी। इमें शामिल छात्राओं व शिक्षकों ने सड़क सुरक्षा से संबंधित नारे लगाए और स्लोगन लिखी पट्टिकाएं लेकर चल रहे थे। रैली के समापन पर छात्राओं, शिक्षक-शिक्षकों एवं अभिभावकों को सड़क सुरक्षा संबंधी शपथ भी दिलाई गई।
विज्ञापन

खंड शिक्षा अधिकारी नगर सपना रावत ने छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों को सड़क नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया। रैली में जिला स्काउट मास्टर निकहत परवीन, जिला गाइड कैप्टन दपिंदर कौर, एआरपी नगर पूर्णिमा रस्तोगी, प्रधानाध्यापक किला तबस्सुम हयात, केजीबी वार्डन अनु रंजना, आराधना श्रीवास्तव, संजीव मिश्रा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed