फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Girls students should not consider themselves weak...make awareness a weapon: SP

खुद को कमजोर न समझें छात्राएं... जागरूकता को बनाएं हथियार : एसपी

Sat, 26 Oct 2024 03:03 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Sat, 26 Oct 2024 03:03 AM IST
विज्ञापन
Girls students should not consider themselves weak...make awareness a weapon: SP
पुवायां के कैंब्रिज कॉन्वेंट स्कूल में मिशन श​क्ति कार्यक्रम को संबो​धित करते एसपी राजेश एस। सं
पुवायां। मिशन शक्ति अभियान के तहत शुक्रवार को कैंब्रिज कॉन्वेंट स्कूल में कार्यक्रम हुआ। इस दौरान एसपी सहित कई अधिकारियों ने छात्राओं को उनकी सुरक्षा के लिए जानकारियां दीं।
विज्ञापन


एसपी राजेश एस. ने कहा कि महिलाएं 1090 नंबर पर फोन करके घर बैठे अपनी शिकायत दर्ज करा सकती हैं। अगर रास्ते में किसी को भी कोई समस्या हो तो वह इमरजेंसी में 112 नंबर पर काॅल करके पुलिस को बुला सकती हैं। कहा कि अंजान व्यक्ति से चैटिंग नहीं करें। डिजिटल अरेस्ट के बहुत प्रकरण सामने आने लगे हैं। पुलिस किसी को कभी भी डिजिटल अरेस्ट नहीं करती है। ऐसे झांसे में न आएं। एसडीएम संजय पांडे, सीओ पंकज पंत, थाना प्रभारी निरीक्षक हरपाल सिंह बालियान, महिला उपनिरीक्षक मंजू चौधरी और मोनिका तेवतिया ने भी छात्राओं को संबोधित किया।
विज्ञापन

डायरेक्टर डॉ. रचित अग्रवाल, विनायक अग्रवाल, प्रिंसिपल अनुश्रिता सिंह ने अधिकारियों को सम्मानित किया। कक्षा 11 की छात्रा पावनी अग्रवाल ने महिलाओं के लिए एक गीत प्रस्तुत किया। जिला केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष संचित सिंह, राजेश शुक्ला, विशाल शुक्ला, महिला थाना प्रभारी रश्मि अग्निहोत्री, सोनम सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed