फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Girl students took charge of police stations for a day.

Shahjahanpur News: एक दिन के लिए छात्राओं ने संभाली थानों की कमान

Sun, 28 Sep 2025 10:15 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 28 Sep 2025 10:15 PM IST
विज्ञापन
Girl students took charge of police stations for a day.
पुवायां में अतिक्रमण हटवाती एक दिन की थाना प्रभारी। संवाद
शाहजहांपुर। प्रदेश में चल रहे मिशन शक्ति कार्यक्रम के पांचवें चरण के तहत सोमवार को जिले के थानों में एक दिन के लिए छात्राओं ने थाना प्रभारी की कमान संभाली। किसी ने पहले कार्यालय में बैठकर समस्याओं को सुना तो किसी ने थाना भ्रमण कर जानकारी ली। अतिक्रमण पर भी फोकस किया
विज्ञापन

--
पुवायां में आस्था ने हटवाया अतिक्रमण
पुवायां। प्रेमचंद स्मारक इंटर कॉलेज में कक्षा 12 की छात्रा आस्था सक्सेना ने पुवायां कोतवाली की एक दिन की कमान संभाली। आस्था सक्सेना ने पहले कार्यालय में बैठकर समस्याओं को सुना। दोपहर बाद आस्था सक्सेना नगर के राजीव चौक पहुंचीं और सड़क पर फैले अतिक्रमण को हटवाया। संवाद
विज्ञापन

--
बंडा में प्रभारी बनी हैप्पी ने सुनी समस्याएं
बंडा में शहीद भगत सिंह इंटर काॅलेज की कक्षा 11 की छात्रा हैप्पी शुक्ला ने बंडा थाना प्रभारी की कमान संभाली। इसके बाद हैप्पी शुक्ला ने फरियाद सुनकर उनका निस्तारण करने के निर्देश दिए। इस दौरान हैप्पी को पुलिस कार्यप्रणाली, थाने के दायित्वों, अपराध निवारण व महिला सुरक्षा से संबंधित कार्यों की जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
मालती राजवंशी ने किया थाने का मुआयना
खुटार। खुटार थाने की प्रभारी बनाई गई काकोरी शहीद इंटर कॉलेज की छात्रा मालती राजवंशी ने लोगों की समस्याएं सुनीं और महिला डेस्क, मालखाना, हवालात आदि का निरीक्षण किया। उन्होंने गांव नवादिया नवाजपुर में महिला सशक्तीकरण को लेकर चौपाल लगाकर महिलाओं को सरकार की योजनाओं की जानकारी दी। संवाद
--
अवंतिका बनी सिंधौली की थाना प्रभारी
सिंधौली। राना पब्लिक स्कूल की छात्रा अवंतिका मिश्रा को एक दिन के लिए सिंधौली का थाना प्रभारी बनाया गया। अवंतिका में सबसे पहले थाने में महिला हेल्प डेस्क, कार्यालय, मालखाना, शस्त्रागार, कंप्यूटर कक्ष और हवालात का निरीक्षण किया। इसके बाद ऑफिस में बैठकर समस्याओं को सुना। संवाद
--
संध्या व नितांशी को मिली जिम्मेदारी
तिलहर। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की छात्रा संध्या को एक दिन का थाना प्रभारी और छात्रा नितांशी को एक दिन का महिला हेल्प प्रभारी बनाया। इंस्पेक्टर राकेश सिंह ने कार्यभार ग्रहण कराया। संवाद
--
कब्जे की शिकायत का निस्तारण कराया
कांट। ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल की कक्षा नौ की छात्रा रोशनी को एक दिन का थाना प्रभारी बनाया गया। थाना प्रभारी बनते ही रोशनी ने जमीन पर कब्जे की शिकायत की सुनवाई कर समस्या का निस्तारण किया। इंस्पेक्टर ब्रजेश सिंह ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य छात्राओं में आत्मविश्वास जगाना है। संवाद
--
शगुन ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं
रोजा। संजय कुमार सरस्वती विद्या इंटर काॅलेज की इंटर की छात्रा शगुन सिंह चौहान को एक दिन का रोजा थाने का इंस्पेक्टर बनाया गया। उन्होंने जनसुनवाई में आए आधा दर्जन फरियादियों की समस्याओं को सुना और प्रत्येक शिकायत का संज्ञान लेते हुए हल्का इंचार्ज को तुरंत मौके पर जाकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। संवाद

--
अवनी भी बनीं एक दिन की थाना प्रभारी



खुदागंज। हरिराम इंटर कॉलेज की छात्रा अवनी को थाना प्रभारी सत्यप्रकाश सिंह ने एक दिन का थाना प्रभारी बनाया। उन्होंने समस्याओं को सुना। संवाद

पुवायां में अतिक्रमण हटवाती एक दिन की थाना प्रभारी। संवाद

पुवायां में अतिक्रमण हटवाती एक दिन की थाना प्रभारी। संवाद

पुवायां में अतिक्रमण हटवाती एक दिन की थाना प्रभारी। संवाद

पुवायां में अतिक्रमण हटवाती एक दिन की थाना प्रभारी। संवाद

पुवायां में अतिक्रमण हटवाती एक दिन की थाना प्रभारी। संवाद

पुवायां में अतिक्रमण हटवाती एक दिन की थाना प्रभारी। संवाद

पुवायां में अतिक्रमण हटवाती एक दिन की थाना प्रभारी। संवाद

पुवायां में अतिक्रमण हटवाती एक दिन की थाना प्रभारी। संवाद

पुवायां में अतिक्रमण हटवाती एक दिन की थाना प्रभारी। संवाद

पुवायां में अतिक्रमण हटवाती एक दिन की थाना प्रभारी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed