{"_id":"6432f58439148bdc6e026817","slug":"girl-students-of-116-schools-will-learn-self-defense-shahjahanpur-news-c-4-1-121974-2023-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: आत्मरक्षा करना सीखेंगी 116 स्कूलों की छात्राएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: आत्मरक्षा करना सीखेंगी 116 स्कूलों की छात्राएं
विज्ञापन
- उच्च प्राथमिक और कस्तूरबा स्कूलों की कक्षा छह से आठ तक की छात्राओं की ट्रेनिंग जुलाई से होगी शुरू
- जूनियर हाईस्कूलों में कार्यरत अनुदेशकों को दी जाएगी जिम्मेदारी, विभाग ने शुरू की चयन प्रक्रिया
संवाद न्यूज एजेंसी
शाहजहांपुर। जिले के जूनियर हाईस्कूल और कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में जूडो और ताइक्वांडो का प्रशिक्षण छात्राओं को दिया जाएगा। आत्मरक्षा की ट्रेनिंग अनुदेशकों के माध्यम से दिलाने की तैयारी है। इसके लिए स्कूलों के चयन की प्रक्रिया को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
बेसिक के स्कूलों में पढ़ने वालीं छात्राएं शोहदों को मुंहतोड़ जवाब दे सकें इसके लिए जिले के उच्च प्राथमिक वर्ग के 100 और 16 कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में आत्मरक्षा की ट्रेनिंग दिलाई जाएगी। जूनियर हाईस्कूल में कार्यरत अनुदेशकों के माध्यम से उन्हें ट्रेनिंग दिलाने की तैयारी की गई है।
जिला समन्वयक सोहन शुक्ला ने बताया कि कक्षा छह से आठ तक की छात्राओं को मजबूत बनाने के लिए स्कूलों का चयन कर लिया गया है। प्रस्ताव बनाकर मुख्यालय भेजा गया है। वहां से हरी झंडी मिलने के बाद जुलाई में ट्रेनिंग को शुरू कराया जाएगा। हर स्कूल में सप्ताह में दो दिन ट्रेनिंग कराई जाती है।