फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   girl student missing

इंटर की छात्रा लापता, नहर पटरी पर पड़ी मिली साइकिल

Tue, 23 Nov 2021 01:07 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 23 Nov 2021 01:07 AM IST
विज्ञापन
girl student missing
बंडा (शाहजहांपुर)। बंडा के गांव की किशोरी पड़ोस के ही गांव के कॉलेज में इंटर में पढ़ती है। सोमवार सुबह छात्रा घर से कॉलेज जाने की बात कहकर साइकिल से निकली थी। दोपहर बाद तक छात्रा घर नहीं लौटी तो परिवार के लोगों को चिंता हुई। छात्रा की तलाश शुरू की गई तो उसकी साइकिल गांव के करीब 500 मीटर दूर शारदा नहर की पटरी पर पड़ी पाई गई। इससे परिवार के लोग परेशान हो उठे।
विज्ञापन

सूचना पर यूपी-112 पुलिस पहुंची और आसपास खेतों में और नहर पटरी किनारे झाड़ियों में छात्रा की तलाश की, लेकिन कोई पता नहीं चल सका। इसके बाद पुलिस ने परिवार के लोगों से छात्रा के बारे में जानकारी ली। छात्रा के साथ गांव की कितनी लड़कियां कॉलेज जाती हैं, गांव से कितने लड़के छात्रा के कॉलेज में जाते हैं, इसकी भी जानकारी जुटाई गई है।
विज्ञापन

छात्रा के पिता ने बताया कि उनकी पुत्री हमेशा की तरह सवा आठ बजे घर से निकली थी। घर नहीं आने पर तलाशा किया गया तो नहर के किनारे साइकिल उल्टी तरफ पड़ी मिली है। कॉलेज में जानकारी करने पर पता किया गया तो पता चला कि उनकी पुत्री कॉलेज नहीं पहुंची है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यूपी-112 पुलिस के अलावा थाने से दरोगा भी जांच के लिए आए थे। मंगलवार को रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। बंडा के थाना प्रभारी मनोज कुमार का कहना है कि जांच की गई है। किशोरी के गांव के ही एक लड़के के साथ जाने का पता चल रहा है। अभी तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed