फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Girl's body found hanging inside room in Kant area

कांट इलाके में कमरे के अंदर लटकी मिली युवती की लाश

Thu, 17 Dec 2020 12:23 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 17 Dec 2020 12:23 AM IST
विज्ञापन
Girl's body found hanging inside room in Kant area
कांट (शाहजहांपुर)। कांट इलाके में 18 वर्षीय युवती की लाश घर के एक कमरे में लटकी मिली। उसके परिवार वालों ने पड़ोसी युवक पर घर में घुसकर छेड़छाड़ का आरोप लगते हुए चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। उधर, गांव के कुछ लोगों का कहना है कि युवती का पड़ोसी युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। पड़ोसी युवक को घर में देख परिवार वालों ने युवती को डांट दिया, जिससे उसने फंदे से लटककर जान दे दी।
विज्ञापन

कांट इलाके के ग्राम बरुआ बुजुर्ग निवासी 18 वर्षीय युवती का पड़ोसी युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। सोमवार की रात करीब 10 बजे परिवार वालों ने युवती और पड़ोसी युवक को घर में एक साथ देख लिया। इसको लेकर काफी हंगामा हुआ था। इसके करीब एक घंटे बाद घर के ऊपरी कमरे में युवती की लाश फंदे पर लटकी मिली। इसकी सूचना मिलने पर कांट पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

युवती के भाई ने पड़ोसी युवक बागेश, उसके पिता जगपाल, चाचा विपिन व कल्लू के खिलाफ घर में घुसकर छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि बागीश ने घर में घुसकर छेड़छाड़ की। इस बदनामी को युवती सहन नहीं कर पाई और उसने फंदे से लटककर जान दे दी। उधर, इस मामले में ग्रामीण खुलकर तो सामने नहीं आ रहे हैं। मगर उनका कहना है कि युवती का बागेश से प्रेम प्रसंग चल रहा था। सोमवार रात बागेश चुपचाप युवती से मिलने को उसके घर जा पहुंचा। उन दोनों को युवती की मां ने देख लिया था। मां के शोर मचाने पर परिवार के बाकी लोग पहुंच गए। मगर तब तक बागेश मौके से फरार हो गया था। इस पर परिवार वालों ने युवती को डांट दिया था। इसके बाद युवती ऊपर बने कमरे में चली गई। करीब एक घंटे बाद में ऊपर कमरे में उसकी मां को देखने गई तो शव फंदे पर लटका हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में फंदे से लटकने से हुई युवती की मौत
कांट पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद मंगलवार को शव परिवार वालों के सुपुर्द कर दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक युवती की मौत फंदे पर लटकने से हुई थी। इसके अलावा शरीर पर कोई गंभीर निशान नहीं मिले। लड़की के पिता की तरफ से दी गई तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ छेड़छाड़ समेत कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की छानबीन की जा रही है। हालांकि शुरूआती छानबीन में मामला प्रेम प्रसंग का सामने आया है। - कुंवर बहादुर सिंह, प्रभारी निरीक्षक कांट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed