{"_id":"5ef8dabf8ebc3e42e9176f25","slug":"girl-married-to-love-marriage-threatens-her-life-shahjahanpur-news-bly4109018140","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेम विवाह करने वाली युवती को मायके वालों से जान का खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेम विवाह करने वाली युवती को मायके वालों से जान का खतरा
विज्ञापन
भावलखेड़ा। एक युवती ने सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर अपनी मर्जी से शादी करने की बात कहते हुए मायके वालों से अपनी जान को खतरा बताया है। वीडियो के जरिए युवती ने पुलिस अधीक्षक से अपने मायके वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उधर, पिता ने बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाते हुए युवती के प्रेमी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में युवती का कहना है कि वह एक निजी कंपनी में कार्य करती थी। वहां काम करने वाले एक सहकर्मी के साथ उसके प्रेम संबंध हो गए। दोनों ने अपनी मर्जी से शादी कर ली। शादी करने के बाद वह पिता घर गई तो मायके वालों ने उससे अभद्र व्यवहार किया। उसे और उसके पति को जान से मारने की धमकी दी है। इससे दोनों अलग छिपकर रह रहे हैं। युवती का कहना है कि उसने अपनी मर्जी से शादी की है और अब वह पति के साथ ही रहना चाहती है। युवती ने पुलिस सुरक्षा की मांग की है।
थाना राम चंद्र मिशन प्रभारी निरीक्षक दीपक शुक्ला ने बताया कि पिता की ओर से युवती को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की जांच की जा रही है। यह पता लगाया जा रहा है कि कहीं किसी दबाव में तो युवती ने वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल तो नहीं किया है। युवती की बरामदगी के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर एक युवती ने सुरक्षा की गुहार लगाते हुए वीडियो वायरल किया है। यदि युवती पुलिस सुरक्षा मांगती है तो उसे सुरक्षा प्रदान कराई जाएगी। मामले की जांच की जा रही है। - प्रवीन कुमार, सीओ सिटी