फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Girl dies in road accident, mother injured

Shahjahanpur News: सड़क हादसे में बालिका की मौत, मां घायल

Mon, 24 Nov 2025 01:14 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 24 Nov 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
Girl dies in road accident, mother injured
सेहरामऊ दक्षिणी। लखनऊ-पलिया राष्ट्रीय राज्यमार्ग पर गांव कुतुआपुर के पास निर्माणाधीन ओवरब्रिज के निकट बाइक में पीछे से ट्रॉला की टक्कर लग गई। हादसे में रिश्तेदारी में जा रहीं आरसी मिशन क्षेत्र के तारीन गाड़ीपुरा निवासी दस वर्षीय समन की मौत हो गई। उसकी मां हसीन बानो घायल हो गईं।
विज्ञापन


नईम अपनी पत्नी हसीन बानो व पुत्री समन के साथ बुलेट बाइक से शाहाबाद की तरफ से जा रहे थे। रास्ते में कुतुआपुर के पास निर्माणाधीन ओवरब्रिज के पास पीछे से आए सरिया लदे ट्रॉले की टक्कर बाइक में लग गई। हसीन बानो और उनकी बेटी समन दूर जा गिरी। दोनों लोगों को गंभीर चोट आईं। पुलिस ने राहगीरों की मदद से दोनों को राजकीय मेडिकल कॉलेज भेजा। यहां बालिका को मृत घोषित कर दिया गया। थाना प्रभारी उमेश मिश्र ने बताया कि बच्ची की मौत हो गई है। वाहन को कब्जे में ले लिया गया है। तहरीर आने पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed