फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Girl dies due to lack of oxygen in ambulance

एंबुलेंस में ऑक्सीजन खत्म होने से युवती की मौत

Sun, 02 Jan 2022 12:25 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jan 2022 12:25 AM IST
विज्ञापन
Girl dies due to lack of oxygen in ambulance
शाहजहांपुर। राजकीय मेडिकल कॉलेज से 30 दिसंबर की रात रेफर कराकर रामपाल अपनी बेटी मीनाक्षी को 108 नंबर एएलएक्स एंबुलेंस से लखनऊ ले जा रहे थे। आरोप है कि एंबुलेंस में आक्सीजन खत्म होने के कारण बेटी की मौत हो गई। मौत के बाद जब पिता हरदोई की शहर कोतवाली में शिकायत करने गए तो एंबुलेंस चालक और कर्मचारी वहां से भाग गए। पीड़ित ने चौक कोतवाली, सीएम और सीएमओ को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

थाना रामचंद्र मिशन क्षेत्र के मिश्रीपुर निवासी रामपाल ने बेटी मीनाक्षी (28) को मस्तिष्क में समस्या आने पर 28 दिसंबर को राजकीय मेडिकल कॉलेज के आईसीयू वार्ड में भर्ती कराया था। हालत गंभीर बताते हुए डॉक्टर ने मीनाक्षी को पीजीआई, लखनऊ रेफर कर दिया। राजकीय मेडिकल कॉलेज के एक डाक्टर ने 108 नंबर एएलएक्स एंबुलेंस को फोन करके बुलाया और मीनाक्षी को लखनऊ ले जाने के लिए कहा। रामपाल के मुताबिक उन्होंने डाक्टर और एंबुलेंस चालक से ऑक्सीजन की व्यवस्था होने की जानकारी ली तो उन्होंने कहा था कि पर्याप्त आक्सीजन है। 30 दिसंबर की रात बेटी को एंबुलेंस से लखनऊ ले जा रहे थे। रास्ते में कई बार एंबुलेंस में तैनात एमटी और चालक से ऑक्सीजन खत्म होने की बात बताई लेकिन उन्होंने देखा नहीं। सुबह साढ़े चार हरदोई पहुंचते ही ऑक्सीजन की कमी से मीनाक्षी की मौत हो गई। इसके बाद रामपाल हरदोई के शहर कोतवाली के पास एंबुलेंस रुकवाकर शिकायत करने के लिए कोतवाली के अंदर गए। इसी बीच कर्मचारी-चालक एंबुलेंस लेकर चले गए।
विज्ञापन

इसके बाद साढ़े चार बजे रामपाल ने 108 नंबर पर फोन करके एंबुलेंस कर्मचारियों की हरकत के बारे में बताया। वहां से दोबारा एंबुलेंस भेजने का आश्वासन मिला लेकिन एंबुलेंस नहीं भेजी गई। सुबह साढ़े नौ बजे तक एंबुलेंस न आने पर वह निजी वाहन से बेटी का शव लेकर घर आए। जहां 31 दिसंबर को बेटी का अंतिम संस्कार किया। इसके बाद उन्होंने आरोपी एंबुलेंस चालक, कर्मचारियों की लापरवाही मानते हुए उनके खिलाफ चौक कोतवाली, सीएम और सीएमओ को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. एसपी गौतम ने बताया कि प्रार्थना पत्र प्राप्त होने के बाद उसकी जांच कराई जाएगी। जांच रिपोर्ट आने के बाद उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed