फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Girl dies due to bullet on her temple, police arrives on information of murder

Shahjahanpur News: कनपटी पर गोली लगने से युवती की मौत, हत्या की सूचना पर पहुंची पुलिस

Wed, 05 Jun 2024 03:09 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Wed, 05 Jun 2024 03:09 AM IST
विज्ञापन
Girl dies due to bullet on her temple, police arrives on information of murder
निगोही। थाना क्षेत्र के गांव उदयपुर कटैया निवासी नूर हसन की 23 वर्षीय बेटी सोनी की कनपटी पर गोली लगने से मौत हो गई। हत्या की सूचना पर पुलिस कर्मी माैके पर पहुंचे। परिजनों ने भाभी से विवाद के बाद आत्महत्या करने की बात बता रहे हैं।
विज्ञापन


खेतीबाड़ी करने वाले नूर हसन और उनकी पत्नी निशात बी सोमवार को शाहजहांपुर में किसी से गए थे। मकान में उनकी बड़ी बेटी सोनी, छोटी बेटी निशा, बहू शबाना और बेटा चांद मियां थे। नूर हसन ने बताया कि शाम करीब पांच बजे कमरे में सोनी ने कनपटी पर तमंचे से गोली मार ली। वह गंभीर रूप से घायल होने के बाद गिर पड़ी।
विज्ञापन


आवाज होने पर बड़ा भाई चांद मियां समेत गांव के लोग माैके पर पहुंचे। पुलिस को सूचना दिए बिना सोनी को लेकर राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंचे, जहां से उसे गंभीर हालत में बरेली रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


रास्ते में फरीदपुर के पास उसकी मौत हो गई। मृतका के पिता नूर हसन ने बताया कि उनके जाने के बाद सोनी का अपनी भाभी शबाना से विवाद होने लगा था। इसी विवाद में शाम को उसने तमंचे से खुद को गोली मार ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
---------

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में होगी पुष्टि
-निगोही पुलिस के पास सोनी की भाई द्वारा गोली मारकर हत्या करने की सूचना रात करीब 10 बजे आई थी। इससे विभाग में खलबली मच गई। थाना प्रभारी अशोक सिंह मौके पर पहुंचे और पड़ताल की। एसपी सिटी संजय कुमार ने गांव पहुंचकर परिजनों से पूछताछ की। देर से शव आने की वजह से शाम छह बजे तक पोस्टमार्टम नहीं हो सका था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में स्थिति स्पष्ट होगी।

--------

12वीं पास थी सोनी, टूट गया था निकाह

-सोनी ने 12वीं तक पढ़ाई की थी। रोजा के दियूरिया गांव में उसकी शादी तय हुई थी। परिजनों के अनुसार, ईद-उल-फितर वाले दिन उसका निकाह था। किन्हीं कारणों से रिश्ता टूट गया। परिवार वाले दूसरा लड़का देख रहे थे।


-----------

-भाई द्वारा गोली मारकर हत्या की सूचना मिलने पर मौका-मुआयना किया है। परिजन से पूछताछ भी की गई। सारे तथ्यों के आधार पर मामले की जांच कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

-संजय कुमार, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed